World News: PAK पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। एक रैली में संबोधन के दौरान इमरान खान ने पहले पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ व उनके परिवार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा। फिर उनके पास विदेशों में अरबों की संपत्ति होने का आरोप लगाया। आगे उन्होंने अपने संबोधन में कहा क्या पड़ोसी देश के पीएम मोदी की विदेशों में इतनी संपत्ति है ?
अभी पढ़ें – ईरान में ‘हिजाब क्रांति’, सड़कों पर उतरीं महिलाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग में 3 की मौत
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
दरअसल, इमरान खान का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर बयान दे रहें हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के अन्य किसी नेता के पास पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ जितनी संपत्ति नहीं होगी। विदेश में शरीफ के पास कितनी संपत्ति है, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा किसी भी देश के प्रमुख नेता के पास अपने देश से बाहर अरबों की संपत्ति नहीं है। हमारे पड़ोसी देश में भी पीएम मोदी के पास भारत के बाहर कितनी संपत्तियां हैं?
अभी पढ़ें – बड़ी खबर: अमेरिका के शिकागो में विस्फोट, 8 लोग घायल
पहले भी कर चुकें हैं तारीफ
बता दें पहले भी कई मौकों पर इमरान खान ने पीएम मोदी की तारीफ की है। इसके पहले उन्होंने भारत की विदेश नीति और अमेरिका तथा रूस के साथ रिश्तों को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि क्वाड का हिस्सा होने के बावजूद भारत ने अमेरिका पर दबाव बनाए रखा और जनता को राहत प्रदान करने के लिए रूस से सस्ता तेल खरीदा। इमरान ने कहा कि उनकी सरकार भी देश की एक स्वतंत्र विदेश नीति की मदद से ऐसी ही कोशिश कर रही थी। उन्होंने भारत में पेट्रोल और डीजल की कम कीमतों को लेकर एक रिपोर्ट को रिट्वीट करते हुए यह बात कही थी।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई की घटना को UAE ने बताया 'टेररिस्ट एक्ट', राष्ट्रपति के सलाहकार ने की स्मित मच्छार की तारीफ
3 hrs agoयहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
7 hrs agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
8 hrs agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
11 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
13 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
15 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जब सरकार कमजोर हो जाती है, तो अन्याय करती है- अखिलेश यादव
15 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
17 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
17 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines