ईरान में बड़ा धमाका, एक मासूम की मौत और कई लोग घायल; ब्लास्ट के पीछे क्या US-इजरायल का हाथ?

विस्फोट बंदर अब्बास के मोअल्लेम बुलेवार्ड पर एक आठ मंजिला इमारत के निचले हिस्से में हुआ, जहां चार मंजिलें प्रभावित हुईं. घटना में एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल बताये जा रहे हैं.

CAR.jpg_43470b
विज्ञापन

अमेरिका और ईरान में चल रहे विवाद के बीच मिडिल ईस्ट एक बार फिर से धमाकों की आवाज से गूंज उठा. ईरान में शनिवार को दो अलग-अलग इलाकों में धमाकों में एक बच्ची की मौत की खबर है, जबकि 14 अन्य घायल बताए जा रहे हैं. ईरान में हुए इन धमाकों को अमेरिका और इजरायल से जोड़कर देखा जा रह है, हालांकि इस मामले पर खुद तेहरान की सरकारी मीडिया ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए धमाकों की वजह का खुलासा किया. वहीं, धमाकों की खबर दुनियाभर में आग की तरह फैलने के बाद इजरायल की तरफ से भी प्रतिक्रिया और स्पष्टीकरण सामने आया है.

आठ मंजिला इमारत में हुआ धमाका


प्राप्त जानकारी के मुताबिक विस्फोट बंदर अब्बास के मोअल्लेम बुलेवार्ड पर एक आठ मंजिला इमारत के निचले हिस्से में हुआ, जहां चार मंजिलें प्रभावित हुईं. घटना में एक चार वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल बताये जा रहे हैं. वहीं, अर्ध-सरकारी एजेंसी तसनीम ने सोशल मीडिया पर IRGC नौसेना कमांडर पर हमले की अफवाहों को पूरी तरह झूठा बताया. हालांकि जांच जारी है लेकिन वजह गैस रिसाव भी हो सकता है.

विज्ञापन

सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूसरा धमाका दक्षिण-पश्चिमी शहर अहवाज में एक आवासीय इमारत में हुआ. गैस धमाके में भी कई लोगों के घायल होने की खबर है. शहर के फायर डिपार्टमेंट प्रमुख के हवाले से तेहरान टाइम्स ने बताया कि यह हादसा बेहद विनाशकारी था. स्थानीय अधिकारी ने समाचार एजेंसियों को बताया कि इस विस्फोट ने दो मंजिलें, कई वाहन और दुकानें तबाह कर दीं. धमाके का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है.

वहीं, इजरायल ने इन धमाकों में किसी भी भूमिका से इनकार किया है. दो इजरायली अधिकारियों के बयान के हवाले से यह बात सामने आई है. अमेरिका की तरफ से अभी तक इन धमाकों पर कई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. ईरानी अर्ध-सरकारी न्यूज एजेंसी तास्नीम ने सोशल मीडिया पर फैली उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिसमें रिवोल्यूशनरी गार्ड के नौसेना कमांडर को निशाना बनाए जाने का दावा किया गया था. एजेंसी ने इसे ‘पूरी तरह झूठा’ करार दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ