हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या ट्रंप की DOGE टीम से हटने की योजना बना रहे मस्क? जानें क्या बोले टेस्ला चीफ

एलन मस्क की DOGE की टीम से हटने की टिप्पणी उनकी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला के खिलाफ देशव्यापी विरोध के बीच आई है। साथ ही एलन मस्क कई मुकदमों का भी सामना कर रहे हैं, जिनमें आरोप लगाया गया है कि DOGE ने कानूनी अधिकार के बिना काम किया और गोपनीयता कानूनों का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अरबपति सहयोगी एलन मस्क ने संकेत दिया है कि वह मई के अंत तक सरकारी दक्षता विभाग (Department of Government Efficiency) में अपनी कॉस्ट कटिंग के रोल से हटने की योजना बना रहे हैं। ऐसा वह अमेरिकी घाटे को 1 ट्रिलियन डॉलर तक कम करने के बाद करेंगे, जिससे वर्तमान में कुल फेडरल खर्च का स्तर लगभग 6 ट्रिलियन डॉलर तक कम हो जाएगा।

फॉक्स न्यूज के प्रोग्राम में कही ये बात

फॉक्स न्यूज के ‘स्पेशल रिपोर्ट विद ब्रेट बैयर’ प्रोग्राम में 53 वर्षीय टेस्ला प्रमुख मस्क और DOGE के कई शीर्ष सहयोगी मौजूद थे, जहां उन्होंने अमेरिका की बैलेंस शीट को बेहतर बनाने के लिए अपने काम के बारे में बात की और बताया कि वे अपने लक्ष्य के करीब कैसे पहुंच रहे हैं, जो वार्षिक फेडरल डेफिसिट को आधा कर देगा।

‘मेरी टीम औसतन 4 बिलियन डॉलर प्रतिदिन कमा रही है’

अमेरिकी सरकार के कॉस्ट-कटिंग प्रयासों को लीड कर रहे एलन मस्क को राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। मस्क ने कहा कि उन्होंने काम पूरा कर लिया है। राष्ट्रपति ट्रंप के विशेष सलाहकार एलन मस्क ने कहा कि उन्होंने काम पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम औसतन 4 बिलियन डॉलर प्रतिदिन कमा रही है और घाटे को एक ट्रिलियन डॉलर तक कम करने के लिए जरूरी ज्यादातर काम 130 दिनों के भीतर पूरा कर लिया है।

विज्ञापन

एलन मस्क ने क्या कहा?

जब मस्क से पूछा गया कि उन्हें कॉस्ट-कटिंग टारेगट को कितनी जल्दी हासिल करने की उम्मीद है? इस सवाल के जवाब में मस्क ने बैयर से कहा, ‘मुझे लगता है कि हम घाटे को एक ट्रिलियन डॉलर तक कम करने के लिए जरूरी लगभग सभी काम 130 दिनों के भीतर पूरा कर लेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा लक्ष्य प्रतिदिन, सप्ताह के सातों दिन, 4 बिलियन डॉलर की बर्बादी और धोखाधड़ी को कम करना है। और अब तक हम सफल हो रहे हैं।’ इसका मतलब यह हो सकता है कि DOGE ऑपरेशन का नेतृत्व करने का मस्क का काम मई के अंत तक समाप्त हो सकता है।

टीम के अन्य सदस्यों ने रखी अपनी बात

कार्यक्रम में DOGE प्रमुख मस्क और उनकी टीम के सात सदस्यों, जिनमें अराम मोगादासी, स्टीव डेविस, ब्रैड स्मिथ, एंथनी आर्मस्ट्रांग, जो गेबिया, टॉम क्राउज और टायलर हसन ने अलग-अलग सरकारी एजेंसियों में वेस्ट, फ्रॉड और दुरुपयोग को कम करने के अपने प्रयासों के बारे में विस्तार से बताया। मस्क ने कहा, ‘सरकार एफिशिएंट (कार्यकुशल) नहीं है और बहुत अधिक वेस्ट और फ्रॉड है, इसलिए हमें विश्वास है कि किसी भी महत्वपूर्ण सरकारी सेवा को प्रभावित किए बिना 15 प्रतिशत की कमी की जा सकती है।’ DOGE के अनुमानों के अनुसार, कार्यबल में कटौती, संपत्ति की बिक्री और अनुबंध रद्द करने सहित विभाग के प्रयासों ने 24 मार्च तक अमेरिकी करदाताओं को 115 बिलियन डॉलर की बचत कराई है।

विज्ञापन

टेस्ला के खिलाफ देशव्यापी विरोध के बाद मस्क ने दिया यह बयान

मस्क ने घोषणा करते हुए कहा कि ‘अमेरिका सॉल्वेंट होगा। जिन महत्वपूर्ण कार्यक्रमों पर लोग निर्भर हैं, वे काम करेंगे और उनका भविष्य शानदार होने जा रहा है। और इस दौरान हमें ढेर सारी शिकायतें मिलेंगी, यह एक सच है। DOGE की भूमिका से हटने के बारे में एलन मस्क का ये बयान उनकी इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी टेस्ला के खिलाफ देशव्यापी विरोध के बीच आई है। पिछले महीने टेस्ला के शेयर की कीमत में भारी गिरावट देखी गई और पिछले सोमवार को 5 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

पिछले गुरुवार को ऑस्टिन में कर्मचारियों से बात करते हुए मस्क ने स्वीकार किया था कि ‘मैं बहुत तनाव में हूं। मेरे पास लगभग 17 जिम्मेदारियां हैं।’ अपनी कंपनी को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब वह टीवी पर इसका कवरेज देखते हैं तो कभी-कभी उन्हें  ‘आर्मगेडन जैसा महसूस होता है’। उन्होंने कर्मचारियों से कहा, ‘ऐसे समय होते हैं जब कठिन क्षण आते हैं, थोड़ा तूफानी मौसम होता है, लेकिन मैं आपको यह बताने आया हूं कि भविष्य अविश्वसनीय रूप से उज्ज्वल और रोमांचक है और हम ऐसे काम करने जा रहे हैं, जिनके बारे में मुझे लगता है कि किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola