द अमेरिका पार्टी..., Elon Musk लॉन्च करेंगे पॉलिटिकल पार्टी! 80 प्रतिशत लोगों ने किया समर्थन

Elon Musk New Party: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कारोबारी एलन मस्क के बीच इन दिनों रिश्ते ठीक नहीं है। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग चल रही है। इस बीच खबर है कि एलन मस्क नई पॉलिटिकल पार्टी लॉन्च कर सकते हैं।

Elon Musk new political party

एलन मस्क (Pic Credit- X)

विज्ञापन

Elon Musk Political Poll: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों चर्चा में है। चर्चा की वजह दोनों की ओर से किए जा रहे जुबानी हमले हैं। टैक्स बिल को लेकर मस्क द्वारा नाराजगी जताने के बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर मस्क के रवैये को लेकर नाराजगी जाहिर की, इसके बाद जो हुआ वो पूरी दुनिया के सामने जगजाहिर है। इस बीच मस्क ने अमेरिका में नए राजनीतिक दल की जरूरत को लेकर बड़ा बयान दिया है।

जनता ने अपना फैसला सुना दिया है

मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोल चलाया था जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या अमेरिका में नया राजनीतिक दल बनाया जाना चाहिए। मस्क ने पोल के नतीजों का खुलासा करते हुए कहा कि 80 प्रतिशत लोग चाहते है कि अमेरिका में नया राजनीतिक दल बनाया जाना चाहिए। मस्क ने एक्स पर लिखा कि जनता ने अपना फैसला सुना दिया है। अमेरिका को अब एक राजनीतिक दल की जरूरत है।

विज्ञापन

इससे पहले मस्क ने दावा किया था कि मेरे बिना ट्रंप चुनाव हार सकते थे। मैंने 259 मिलियन डॉलर उनके चुनावी अभियान में खर्च किए। इसके बाद ट्रंप ने पलटवार करते हुए मस्क को विश्वासघाती बताया और चेतावनी दी कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में अगर मस्क नई राजनीतिक पार्टी बनाते हैं तो यह अमेरिका के इतिहास की बड़ी घटना होगी।

दोनों के कॉमन फ्रेंडस सुलह कराने में जुटे

इस बीच खबर आ रही है दोनों के बीच शुरू हुआ विवाद अब थम जाएगा। इसके संकेत भी मिलने लगे हैं। एक टीवी चैनल सीएनएन को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि मैं एलन के बारे में सोच भी नहीं रहा हूं, बेचारे को समस्या हो गई है। मैं कुछ समय तक उससे बात नहीं करूंगा लेकिन मैं उसकी अच्छी सेहत की कामना करता हूं। बताया जा रहा है कि दोनों के कॉमन फ्रेंडस सुलह कराने में जुटे थे। मस्क ने भी शुरुआती पोस्ट के बाद अब तक कोई नई पोस्ट नहीं की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ