'जैश का सफाया करो...', अमेरिका में पाकिस्तान की बेइज्जती, आतंक पर US सांसद की बिलावल भुट्टो को खरी-खरी

Bilawal Bhutto US visit: पाकिस्तान के डेलिगेशन को अमेरिका में मुंह की खानी पड़ी। बातचीत के दौरान एक यूएस सांसद ने जैश जैसे आतंकी संगठनों को लेकर बिलावल भुट्टो को नसीहत दे डाली।

US slams Pakistan on terror

बिलावल भुट्टो (Pic Credit-ANI)

विज्ञापन

US Slams Pakistan on Terror: ऑपरेशन सिंदूर पर भारत के 7 प्रतिनिधिमंडल दुनिया के अलग-अलग देशों में गए और पाकिस्तान द्वारा कराए गए पहलगाम आतंकी हमले के बाद में बताया। भारत की देखादेखी पाकिस्तान ने भी अपना एक डेलिगेशन पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के नेतृत्व में अमेरिका भेजा। इस दौरान वाशिंगटन में अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान को कड़ा मैसेज दिया है।

बिलावल भुट्टो की अगुवाई वाले डेलिगेशन से चर्चा के दौरान अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमैन ने कहा कि जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने इस आतंकी संगठन की आलोचना करते हुए कहा कि 2002 में इस गुट के आतंकियों ने वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डैनियल पर्ल की हत्या कर दी थी। शेरमैन ने भुट्टो की मौजूदगी में कहा कि पाकिस्तान सरकार को इस आतंकी संगठन को खत्म करने के लिए हरसंभव कदम उठाने चाहिए।

विज्ञापन

शेरमैन ने पाकिस्तान के डेलिगेशन से क्या कहा?

डेलिगेशन द्वारा की गई बातचीत की पुष्टि ब्रैड शेरमैन ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि मैंने पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की अहमियत बताई। खासकर जैश के खिलाफ, जिसने 2002 में मेरे संसदीय क्षेत्र के निवासी डैनियल पर्ल की हत्या की थी। बता दें कि इस मामले में आतंकी ओमर सईद शेख को दोषी ठहराया गया था। जैश यूएन द्वारा घोषित प्रतिबंधित आतंकी संगठन है। जोकि 2019 के पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार है, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे।

शेरमैन ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों को बिना डर के अपनी आस्था का पालन करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिस्सा लेने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ