ट्रंप और मस्क के बीच बढ़ी तनातनी, राष्ट्रपति बोले- 'टेस्ला की सब्सिडी खत्म'; मस्क ने छेड़ा महाभियोग राग

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दोनों ने एक दूसरे को सरकारी ठेकों और नीतियों को लेकर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

Trump Musk conflict

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप (Pic Credit- Agency)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कारोबारी एलन मस्क के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों के बीच शुरू हुआ वाकय्युद्ध अब धीरे-धीरे सरकारी ठेकों और नीतियों तक पहुंच गया है। ट्रंप ने कहा कि हमारे बजट में अरबों डॉलर बचाने का सबसे आसान तरीका है मस्क की सब्सिडी और कॉन्ट्रैक्ट्स खत्म करना। मुझे हमेशा हैरानी होती है कि बाइडेन ने ऐसा क्यों नहीं किया?

विज्ञापन

विज्ञापन

सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स और सब्सिडी खत्म करने की बात मस्क ने पलटवार करते हुए कहा कि स्पेस एक्स अब अपने ड्रैगन यान को बंद कर देगा। बता दें कि ड्रैगन यान ही वह यान है जिसके जरिए नासा के अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाते हैं।

महाभियोग तक पहुंची बात

बता दें कि ट्रंप और मस्क के बीच संबंध लगातार खत्म होते जा रहे हैं। अब एलन मस्क ने खुलेआम प्रेसीडेंट के खिलाफ महाभियोग की मांग की है। उन्होंने कहा कि जेडी वेंस को राष्ट्रपति बनाया जाना चाहिए। दोनों के बीच सोशल मीडिया पर लगातार विवाद देखने को मिल रहा है। मस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अब बड़ा बम गिराने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि ट्रंप का नाम इप्सटन फाइल्स में है।

विज्ञापन

ट्रंप चुनाव नहीं जीत पाते

गौरतलब है कि मस्क ने महाभियोग से लेकर इप्सटन फाइल तक लगातार ट्रंप पर सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इसकी शुरुआत ट्रंप के बयान से हुई जिसमें वे कहते नजर आ रहे हैं कि टैक्स बिल के विरोध के कारण वह मस्क से काफी निराश है। ट्रंप ने आगे कहा कि मस्क मेरे टैक्स बिल का विरोध इसलिए कर रहे थे क्योंकि इससे टेस्ला जैसे ईवी निर्माताओं के लिए मुश्किल हो सकती थी। इसके बाद मस्क ने कहा कि वे नहीं होते तो ट्रंप चुनाव नहीं जीत पाते।

विज्ञापन

मस्क यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मैंने उनकी चुनाव में जीत के लिए 250 मिलियन डॉलर की मदद की लेकिन अब देखिए उनका कैसा व्यवहार है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ