अमेरिका और ईरान के बीच महीनों से चल रही जंग को रोकने के लिए पिछले हफ्ते हुए शांति समझौते को पहला और सबसे बड़ा झटका लगा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर सीजफायर के नियमों का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगाया है. ट्रंप का दावा है कि ईरान ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ से गुजर रहे कमर्शियल जहाजों पर चार आत्मघाती ड्रोन दागे हैं. इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच बेहद मुश्किलों से स्थापित हुआ शांति समझौता एक बार फिर गहरे संकट में घिर गया है.
ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर निकाला गुस्सा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस हमले की जानकारी दी. ट्रंप ने लिखा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर रहे जहाजों पर कम से कम चार आत्मघाती ड्रोन दागे. इनमें से एक ड्रोन एक बड़े और बेहद महंगे कार्गो शिप के ऊपरी डेक पर जा गिरा. जहाज को नुकसान पहुंचा है, लेकिन वह आगे बढ़ने में सक्षम था.’
ट्रंप ने आगे दावा किया कि अमेरिकी सेना ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाकी के तीन ड्रोनों को हवा में ही मार गिराया. उन्होंने सख्त लहजे में कहा, ‘जाहिर तौर पर, यह हमारे सीजफायर समझौते का एक मूर्खतापूर्ण उल्लंघन है.’
यह भी पढ़ें : ईरान के ‘सस्ते हथियारों’ से US को क्या मिला सबक? क्यों बदलनी पड़ी ‘सुपरपावर’ को युद्ध रणनीति
सिंगापुर के जहाज पर हुआ हमला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे सिंगापुर के झंडे वाले एक कार्गो जहाज पर यह हमला हुआ, जिसकी पहचान ‘एवर लवली’ के रूप में हुई है. यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस के अनुसार, ओमान के तट के पास जहाज पर एक गोला आकर गिरा, जिससे जहाज के ब्रिज को नुकसान पहुंचा है, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.
इस हमले के तुरंत बाद, संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन ने संघर्ष वाले क्षेत्र से जहाजों और नाविकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हाल ही में शुरू किए गए अपने विशेष कार्यक्रम को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है.
यह भी पढ़ें : ‘US-ईरान की सुलह कराने गए आसिम मुनीर को मारने की फिराक में था मोसाद…’, पत्रकार के दावे से हड़कंप
ईरान की दोटुक चेतावनी
वॉल स्ट्रीट जर्नल और रॉयटर्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह हमला ईरान के ‘इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स’ द्वारा किया गया है. दिलचस्प बात यह है कि हमले से कुछ ही मिनट पहले ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और ईरान द्वारा गठित ‘पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चेतावनी दी थी कि केवल उन्हीं जहाजों को सुरक्षित मार्ग की गारंटी दी जाएगी जो ईरान द्वारा तय किए गए रास्तों का उपयोग करेंगे.
यह भी पढ़ें : होर्मुज में नहीं लगेगा कोई टोल! ट्रंप का दावा- ईरान ने तोड़ा वादा तो खत्म कर देंगे डील
दूसरी तरफ, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के प्रवक्ता ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में किसी भी तरह के सीधे ईरान-अमेरिका सीजफायर या लाइन के दावों को ‘सफेद झूठ’ करार दिया है. नूरन्यूज के मुताबिक, प्रवक्ता ने कहा कि ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी तरह से ईरानी क्षेत्र है और इसका अमेरिका से कोई लेना-देना नहीं है.’
संबंधित खबरें
'Flydubai घटना कहीं आतंकी साजिश तो नहीं', UAE का पहला बयान, जांच के लिए बनाई टीम
6 mins agoकैप्टन स्मित मच्छार कैसे बने पायलट? किया था टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कोर्स, एक सेमिनार ने बदली जिंदगी
1 hr agoकौन हैं फ्लाईदुबई फ्लाइट के वो 4 'हीरो', जिन्होंने प्लेन क्रैश की कोशिश को किया नाकाम, पायलट की बचाई जान
2 hrs agoPlane Hijack: क्या होता है प्लेन हाईजैक अलर्ट कोड? फ्लाइट में इमरजेंसी का पता चलते ही ग्राउंड पर क्या लिया जाता एक्शन
4 hrs agoFlyDubai विमान में पायलट के हाथ में कहां से आया चाकू? जानें 'इन फ्लाइट' हथियारों की पूरी सच्चाई
5 hrs ago'ISIS पर जीत निर्णायक', 23 साल बाद अमेरिकी सेना की आखिरी टुकड़ी ने छोड़ा ईराक, डोनाल्ड ट्रंप ने किया ऐलान
7 hrs ago'मैं क्रैश शो देखता हूं', कैसे यात्री ने संभाला Flydubai प्लेन का कॉकपिट; नेतन्याहू को बताई आंखों देखी
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गोपालन ने मांगा VRS, सरकार को भेजा आवेदन पत्र
7 hrs agoपाकिस्तान की अफगानिस्तान पर फिर एयरस्ट्राइक, कुनार और हेलमंद में गिराए बम; अब तक 22 की मौत
7 hrs agoअफगानिस्तान में सुबह-सुबह भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.3 रही तीव्रता
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines