होर्मुज में नहीं लगेगा कोई टोल! ट्रंप का दावा- ईरान ने तोड़ा वादा तो खत्म कर देंगे डील

यह विवाद तब शुरू हुआ था जब ईरान और ओमान के अधिकारियों के बीच समुद्री सेवाओं को लेकर बातचीत हुई थी. इस चर्चा ने अटकलों को जन्म दिया था कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट रूट पर टोल लगा सकता है.

trump-iran-deal

होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर टोल टैक्स लगाने की आशंकाओं के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी राहत की खबर दी है. ट्रंप ने मंगलवार को साफ किया कि ईरान ने अमेरिका को यह आश्वासन दिया है कि वह इस जलमार्ग से गुजरने वाले किसी भी जहाज पर न तो कोई टोल लगाएगा, न ही बीमा शुल्क और न ही किसी दूसरी तरह का कोई टैक्स वसूलेगा.

विज्ञापन

ट्रंप की सख्त चेतावनी

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ईरान के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए लिखा कि ईरान ने स्पष्ट कर दिया है कि होर्मुज स्ट्रेट का उपयोग करने वाले जहाजों पर ‘कोई टोल, कोई इंश्योरेंस फीस और किसी भी प्रकार का कोई अन्य शुल्क नहीं’ होगा. साथ ही ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर यह जानकारी गलत निकली, तो बातचीत तुरंत समाप्त कर दी जाएगी!’

विज्ञापन

दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ था जब ईरान और ओमान के अधिकारियों के बीच समुद्री सेवाओं को लेकर बातचीत हुई थी. इस चर्चा ने अटकलों को जन्म दिया था कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट रूट पर टोल लगा सकता है.

विज्ञापन

ईरान को पैसा देने की खबरों का खंडन

इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने उन मीडिया रिपोर्ट्स को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें दावा किया गया था कि अमेरिका ईरान के साथ चल रही बातचीत के हिस्से के रूप में उन्हें पैसा दे रहा है. ट्रंप ने कहा, ‘अमेरिका द्वारा ईरान को कोई पैसा नहीं दिया गया है, और न ही उनका कोई पैसा उनके लिए रिलीज किया गया है.’

विज्ञापन

इसके बजाय, ट्रंप ने साफ किया कि वॉशिंगटन अमेरिकी नियंत्रण में मौजूद ईरान के कुछ फंड को रिलीज करने की योजना बना रहा है, लेकिन इसका उपयोग केवल अमेरिकी कृषि उत्पादों जैसे मक्का, गेहूं और सोयाबीन की खरीद के लिए किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह भोजन ईरान में बेहद जरूरी है और इसकी आपूर्ति पूरी तरह से अमेरिका द्वारा की जाएगी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ