Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

दुनिया

‘आरोप झूठे, बेबुनियाद, मनगढ़ंत हैं’, जेफरी एपस्टीन की फाइलों में नाम आने के मुद्दे पर दलाई लामा ने दी सफाई

Jeffrey Epstein Files: जेफरी एपस्टीन की फाइलों में दलाई लामा का नाम भी आया है, लेकिन दलाई लामा ने इससे इनकार करते हुए मनगढ़ंत कहानी बताया है। उनके कार्यालय की ओर से बयान जारी करके स्पष्टीकरण दिया गया है। साथ ही अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी आपत्ति जताई है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Feb 9, 2026 11:32
Dalai Lama
दलाई लामा के नाम का खुलासा फाइलों में होने का दावा किया गया है।

Jeffrey Epstein Link to Dalai Lama: अमेरिका में बच्चियों और महिलाओं के यौन शोषण के दोषी जेफरी एपस्टीन से तिब्बत के आध्यात्मिक नेता 14वें दलाई लामा का लिंक होने की खुलासा हुआ। जो एपस्टीन की फाइलों से हुआ अब तक का सबसे बड़ा चौंकाने वाला खुलासा है, जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया, लेकिन इस मामले में अब दलाई लामा का स्पष्टीकरण आ गया है। दलाई लामा के कार्यालय की ओर से बयान जारी किया गया है।

20 महिलाओं को प्रेग्नेंट करके DNA से सुपर रेस शुरू करना चाहता था जेफरी एपस्टीन’, जानें क्या था ‘बेबी रैंच’ प्लान?

---विज्ञापन---

वायरल पोस्ट को गुमराह करने वाली बताया

दलाई लामा के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दलाई लामा का जेफरी एपस्टीन से कोई कनेक्शन नहीं है। वे उनसे कभी नहीं मिले और न ही उन्होंने अपनी तरफ से किसी को उनसे मिलने या बातचीत करने के लिए भेजा था। सोशल मीडिया पर उनके और एपस्टीन के लिंक को लेकर वायरल हो रहीं पोस्ट झूठी और बेबुनियाद हैं। वायरल रिपोर्ट्स और ऑनलाइन पोस्ट गुमराह करने वाली और तथ्यहीन मनगढ़ंत कहानियां हैं।

अरुणाचल प्रदेश के CM पेमा खांडू भड़के

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी दलाई लामा का नाम एक अपराधी के साथ जोड़ने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि दलाई लामा तिब्बतियों के धर्मगुरु हैं। उनका नाम इस तरह से निराधार दुर्भावनापूर्ण अटकलों में नहीं घसीटा जाना चाहिए। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। एक गलत सूचना फैलाकर पवित्र आध्यात्मिक आत्मा और संस्था को बदनाम करने की काेशिश और साजिश बेहद गैर-जिम्मेदाराना और निंदनीय है।

---विज्ञापन---

दुनिया के 5 देशों में ताबड़तोड़ इस्तीफों से मचा हड़कंप, एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद छोड़े जा रहे पद

क्या हैं जेफरी एपस्टीन की फाइलें?

बता दहें कि जेफरी एपस्टीन अमेरिका का मशहूर फाइनेंसर और बिजनेसमैन था। वह हाई प्रोफाइल पार्टियां आयोजित करके उनमें दुनियाभर की मशहूर हस्तियों, नेताओं और अधिकारियों को बुलाता था। उन्हें लड़कियां सप्लाई करता था, जो यौन शोषण का शिकार हुईं। वह खुद भी बच्चियों और महिलाओं का यौन शोषण करता था। उसकी इन गंदी हरकतों में उसकी दोस्त घिसलेन मैक्सवेल साथ देती थी, लेकिन उसकी हरकतों का खुलासा हुआ तो पुलिस ने दोनों को पकड़कर जेल में डाल दिया।

मामला कोर्ट तक पहुंचा, पीड़िताएं सामने आईं, केस दर्ज कराए गए और घिसलेन को 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई। एपस्टीन कुछ केसों में विचाराधीन था और कुछ केसों में सजा हो चुकी थी तो वह जेल में था, लेकिन साल 2019 में जेल में उसकी मौत हो गई। पीड़िताओं और राजनेताओं के दबाव में आकर ट्रंप सरकार ने न्याय विभाग को एपस्टीन के घर, दफ्तर और आइलैंड से बरामद हुई चीजों और तस्वीरों-वीडियो का खुलासा करने का आदेश दिया, जिन्होंने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया।

मसाज के 300 डॉलर, दोस्त को लाने पर डबल… ऐसे लड़कियों को फंसाता था एपस्टीन; कहानी 1000 मासूमों के शोषण की

न्याय विभाग ने 30 लाख से ज्यादा पन्नों वाले दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 180000 तस्वीरें जारी कीं, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से लेकर दलाई लामा तक कई हस्तियों के नाम, तस्वीरें और वीडियो थे। वहीं इस मामले में कई लोगों का करियर और उनके परिवार तबाह कर दिए हैं।

First published on: Feb 09, 2026 11:03 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.