ईरान युद्ध जल्द खत्म होगा? ट्रंप ने दिए बड़े संकेत, बोले- ज्यादा लंबा नहीं खीचेंगे

Iran Israel War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने संकेत दिए हैं कि ये युद्ध अब ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलेगा और जल्द खत्म हो सकता है. हालांकि, जमीन पर हालात अभी भी जटिल बने हुए हैं.

Trump on Iran Israel War

Credit: Social Media

विज्ञापन

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव और सैन्य संघर्ष को लेकर अब एक बड़ा संकेत सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ये युद्ध ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलेगा और जल्द खत्म हो सकता है. उनके इस बयान से ग्लोबल स्तर पर चर्चा तेज हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका ने ईरान की सैन्य ताकत को काफी हद तक कमजोर कर दिया है और अब संघर्ष अपने आखिरी चरण में हो सकता है. हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि युद्ध कब खत्म होगा, इसकी कोई निश्चित टाइम लीमिट नहीं दी जा सकती. पहले भी ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि ये ऑपरेशन सीमित समय का होगा, लेकिन हालात लगातार बदलते रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ईरान जंग के बीच खाड़ी में तैनात सैनिकों से ‘गुपचुप’ मिलने क्यों पहुंचे US रक्षा मंत्री?

विज्ञापन

ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में युद्ध अपने अंत के करीब है और अमेरिकी सेनाओं के क्षेत्र से हटने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य खुल जाएगा. मंगलवार को न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक फोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी सैन्य अभियान ईरान को पूरी तरह से तबाह कर रहा है, लेकिन ये ज्यादा समय तक नहीं चलेगा. उन्होंने कहा-हम वहां ज्यादा समय तक नहीं रहेंगे. हम उन्हें अभी पूरी तरह से नष्ट कर रहे हैं, यह विनाश है. लेकिन हमें वहां ज्यादा समय तक रहने की जरूरत नहीं होगी, हालांकि उनकी आक्रमण क्षमता को खत्म करने के लिए हमें अभी और काम करना है, चाहे उनकी आक्रमण क्षमता कितनी भी बची हो.

‘हालात पूरी तरह कंट्रोल में नहीं’

दरअसल, ये युद्ध फरवरी 2026 के आखिर में अमेरिका और उसके सहयोगियों ने ईरान पर किए गए हमलों के बाद शुरू हुआ था. इसके बाद से मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ता गया और कई देशों की इसमें भागीदारी भी देखने को मिली. इस बीच, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि ट्रंप अब युद्ध को खत्म करने के लिए अपने रुख में नरमी दिखा सकते हैं. यहां तक कि उन्होंने अपने सहयोगियों से यह भी कहा है कि अगर जरूरी हुआ तो बिना कुछ शर्तों के भी युद्ध खत्म किया जा सकता है. हालांकि, स्थिति अभी पूरी तरह कंट्रोल में नहीं है. ईरान ने अमेरिका के प्रस्तावों को खारिज किया है और साफ कहा है कि युद्ध का अंत उसकी शर्तों पर ही होगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ