पाकिस्तान में अहमदिया अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे हमले, लोगों में डर का माहौल
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

Ahmadi Minorities in Pakistan : पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त में अल्पसंख्यक समुदाय के कई धार्मिक स्थलों की मीनारों को ध्वस्त कर दिया, उन्होंने आरोप लगाया कि ये मीनारें एक मुस्लिम मस्जिद का प्रतीक हैं इसलिए चरमपंथी लोगों पर हमले हो रहे हैं।
यह हमला बहावलपुर, शेखुपुरा और बहावलनगर में किया गया। अहमदी धार्मिक स्थलों की मीनारों की पहचान मुस्लिम मस्जिद से करते हुए, तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के कार्यकर्ताओं ने पंजाब के शेखूपुरा, बहावलनगर और बहावलपुर जिलों में तीन अहमदी पूजा स्थलों पर धावा बोल दिया और पिछले कुछ वर्षों के दौरान उनकी मीनारों को ध्वस्त कर दिया।
बता दें कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यंकों पर लगातार हमले हो रहे हैं, समुदाय के लोगों में लगातर डर की भावना बनी हुई है। समुदाय के लोगों का कहना है कि हाल ही में लाहौर उच्च न्यायलय ने एक फैसला सुनाते हुए कहा कि जिन धार्मिक स्थलों में 1984 से पहले बने, मीनारें बनाई गयीं, उसमें किसी बदलाव की जरूरत नहीं है क्योंकि ये सभी वास्तुकला का हिस्सा हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: