Connecticut Counsellor Luisa Melchionne: अमेरिका में एक स्कूल काउंसर के खिलाफ यौन शोषण का मामला सामने आया है। काउंसर ने एक 13 साल के बच्चे को अश्लील संदेश भेजे हैं। जिसका खुलासा काउंसर के दोस्त ने किया है। काउंसर के दोस्त ने उससे फोन उधार मांगा और फोन के अंदर जो मिला वो देखकर उसका दोस्त भी हक्का-बक्का रह गया। दोस्त ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद काउंसर पर कार्रवाई की जा रही है।
तीन बच्चों की मां है आरोपी महिला
नॉरवॉक पब्लिक स्कूल कनेक्टीकट की मिडिल स्कूल गाइडेंस काउंसलर लु्इसा मेलचियोन तीन बच्चों की मां हैं। हालांकि 47 वर्षीय लुइसा पर 13 वर्षीय नाबालिग पर नग्न तस्वीरें और अश्लील संदेश भेजने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने लुइसा को 11 जुलाई के दिन गिरफ्तार कर लिया है।
पुरुष दोस्त ने खोला राज
दरअसल लुइसा के एक पुरुष दोस्त का फोन खराब हो गया था। ऐसे में उसने लुइसा से फोन उधार पर मांगा। इस दौरान उसे फोन में ढेर सारी आपत्तीजनक तस्वीरें मिलीं। फोन में अधिक जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि लुइसा किसी बच्चे को नग्न तस्वीरें और अश्लील मैसेज भेजती है। साथ ही लुइसा ने उसके साथ लैपडांस और यौन गतिविधियां भी की हैं। उस शख्स ने लुइसा के फोन की सारी जानकारियां पुलिस के साथ साझा की तो लुइसा की पोल खुल गई।
यह भी पढ़ें- कौन हैं Sabrina Cohen Hatton? कभी सिर पर नहीं थी छत, अब बनीं प्रिंस विलियम की सलाहकार
पीड़ित छात्र ने बताई सच्चाई
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित छात्र पॉल फेरेनसेक से बात की। इस दौरान छात्र ने बताया कि लुइसा ना सिर्फ उसे अश्लील संदेश और गंदी तस्वीरें भेजती थी बल्कि छात्र को उबर राइड और स्वादिष्ट भोजन भी करवाती थी। इसके अलावा लुइसा ने पिछले क्रिसमस के आसपास छात्र को 100 डॉलर भी दिए थे। लुइसा पर यौन उत्पीड़न और नाबालिग को चोट पहुंचाने के दो मामले दर्ज किए गए हैं।
5 लाख डॉलर की जमानत राशि
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मामले की जांच अप्रैल में शुरू हुई थी। लुइसा के दोस्त ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। फोन पर ये संदेश मिलने के बाद पुलिस ने मामले की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल की और 11 जुलाई के दिन लुइसा को हिरासत में ले लिया। लुइसा की जमानत राशि 5 लाख डॉलर तय की गई है। वहीं जमानत मिलने पर लुइसा को जीपीएस की निगरानी और घर में नजरबंद रखा जाएगा। साथ ही लुइसा अपने तीन बच्चों के अलावा किसी अन्य नाबालिग बच्चे के संपर्क में नहीं आ सकेंगी। लुइसा ने स्कूल में भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
वकील ने दी सफाई
लुइसा के वकील मार्क शेरमैन का कहना है कि उनकी क्लाइंट पर लगे आरोप गलत हैं। लुइसा ने अपने पेशे को 20 साल समर्पित किए हैं। उन पर लगे आरोपों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। वो एक अच्छी पत्नी और मां हैं। मामले की जांच में कुछ समय लगेगा मगर सच सबके सामने आ जाएगा।
यह भी पढ़ें- फ्लाइट में चढ़ते ही लैपटॉप फटा भड़की आग, 500 से ज्यादा पैसेंजरों की जान बची; कहां-कैसे हुआ हादसा?
संबंधित खबरें
संकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
33 mins agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
2 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
2 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
3 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
4 hrs agoLIVE: गुरुग्राम में कैब ड्राइवर गिरफ्तार, महिला से बदसलूकी और मारने की धमकी
5 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
5 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
6 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
13 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines