IND vs NZ: ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर अभिषेक शर्मा, चौथे T20I में 35 रन बनाते ही रच देंगे इतिहास

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला जाएगा. इस मैच में ईशान किशन को पीछे कर अभिषेक शर्मा एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

IND vs NZ

अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका (Photo: ANI)

IND vs NZ: टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूदा समय में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में उन्होंने 38 गेंदों में 113 रनों की तूफानी खेली. उन्होंने भारतीय टीम को एकतरफा जीत दिलाई. अभिषेक ने 14 गेंदों में ही अर्धशतक मार दिया था. वो अब रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं. अब चौथे टी20 में भी वो इतिहास रच सकते हैं. टीम इंडिया के बल्लेबाज ईशान किशन को वो पीछे कर बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं.

विज्ञापन

क्या अभिषेक शर्मा बनाएंगे रिकॉर्ड?

अभिषेक शर्मा को रोकना काफी मुश्किल हो रहा है. वो बेखौफ होकर गेंदबाजों पर टूट पड़ते हैं. तीसरे टी20 में तो न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने उनके सामने घुटने टेक दिए. चौथे टी20 में भी उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद लगाई जा रही है. अभिषेक अगर इस मुकाबले में 35 रन बना लेते हैं तो वो 2026 में T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन बन जाएंगे. अभी उनसे आगे ईशान किशन हैं. किशन को पीछे कर वो एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

विज्ञापन

अभिषेक अभी तक 1125 रन बना चुके हैं. वहीं ईशान के नाम 1159 रन दर्ज हैं. लिस्ट में तीसरे नंबर पर करणबीर सिंह हैं. वो 895 रन बना चुके हैं. चौथे पर 802 रनों के साथ संजू सैमसन हैं. वहीं पांचवें नंबर पर तिलक वर्मा हैं. वो 716 रन ठोक चुके हैं. वैसे देखा जाए तो टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा है.

विज्ञापन

टी20 में अभिषेक शर्मा बने नंबर-1

अभिषेक शर्मा का टी20 करियर अभी तक शानदार रहा है. तीसरे टी20 में शतक मारने से उन्हें बड़ा फायदा हुआ. वो अब टी20 आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 पहुंच गए हैं. उन्होंने ईशान किशन को पीछे छोड़ा. किशन अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा और तीसरा टी20 मैच वो नहीं खेल पाए. इस वजह से ही उन्हें नुकसान हुआ. अभिषेक इससे पहले भी नंबर-1 पर रह चुके हैं. एक बार फिर वो टॉप पर पहुंच गए हैं.

चौथा टी20 कब और कहां होगा?

भारत ने पहले तीन टी20 मुकाबले शानदार अंदाज में जीत लिए हैं. पहले दो मैचों में चार विकेट से जीत मिली. वहीं तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत दर्ज की. भारत ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है. चौथे टी20 में न्यूजीलैंड अब सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरेगा. भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला ईडन पार्क, ऑकलैंड में होगा. दोनों टीमों के बीच 30 अक्टूबर को भिड़ंत होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ