फ्लाइट में चढ़ते ही लैपटॉप फटा भड़की आग, 500 से ज्यादा पैसेंजरों की जान बची; कहां-कैसे हुआ हादसा?

Laptop Caught Fire in Flight: लैपटॉप में आग लगने से फ्लाइट में हड़कंप मच गया। बैग को बाहर फेंककर 500 से ज्यादा पैसेंजरों की जान बचाई गई। हादसा अमेरिका में तब हुआ, जब पैसेंजर फ्लाइट में बैठे ही थी कि अचानक बैग से धुंआ निकलने लगा।

Laptop Blast in Flight

बैग से धुंआ निकलते देख फ्लाइट में अफरा तफरी मच गई थी।

विज्ञापन

Laptop Caught Fire in Flight: अमेरिका में भीषण विमान हादसा होने से बच गया। जैसे ही पैसेंजर फ्लाइट में चढ़ा, उसके बैग में रखे लैपटॉप में चिंगारी भड़की और वह फट गया। बैग से धुआं निकलने लगा, जिसे देखकर क्रू मेंबर्स के होश उड़ गए। फ्लाइट में बैठ चुके पैसेंजरों में भी हड़कंप मच गया। आनन फानन में पैसेंजर ने बैग को प्लेन से बाहर फेंका। सुरक्षा कर्मियों ने आकर उसे जब्त किया।

टरमैक पर लैपटॉप में लगी आग बुझाई। वहीं इस हादसे में 3 पैसेंजर झुलसे हैं, जिन्हें तुंरत एयरपोर्ट पर मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। पैसेंजरों को उतारकर प्लेन के कोने-कोने की तलाशी ली गई। जिसके लैपटॉप में आग लगी, उसे भी सुरक्षा कर्मियों ने अपनी हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी फ्लाइट में उनके गंतव्य तक भेजा गया।

विज्ञापन

 

रेस्क्यू करते समय पैसेंजरों को लगी चोटें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसा सैन फ्रांसिस्को में हुआ। अमेरिकन एयरलाइंस के विमान में चढ़ते समय लैपटॉप में आग लगी। फ्लाइट 2045 सैन फ्रांसिस्को से मियामी जाने वाली थी, लेकिन एयरपोर्ट पर टेकऑफ से पहले ही हादसा हो गया। पैसेंजर फ्लाइट में चढ़ रहे थे कि कैरी ऑन बैग के अंदर रखे लैपटॉप से धुंआ निकलने लगा।

विज्ञापन

एयरलाइन की ओर से दिए गए बयान के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को से मियामी जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 2045 को शुक्रवार दोपहर को आपातकालीन स्लाइड और जेटब्रिज का उपयोग करके खाली कराना पड़ा। सैन फ्रांसिस्को फायर डिपार्टमेंट ने यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल पर वापस लाने के बाद लैपटॉप में लगी आग को बुझाया। पैसेंजरों को रेस्क्यू करते समय 3 लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें फर्स्ट एड दे दिया गया था।

विज्ञापन

प्लेन को किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं

पुलिस के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को (SFO) से मियामी (MIA) के लिए उड़ान भरने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट 2045 में सवार होने के दौरान ग्राहक के बैग के अंदर से धुआं निकलने की सूचना मिली। बैग को फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने तुरंत प्लेन से बाहर फेंका। सभी पैसेंजरों को रेस्क्यू किया।

एयरबस A321 प्लेन को इस घटना से कोई नुकसान हुआ है या नहीं, इसकी जांच चल रही है। एयरलाइन के क्रू मेंबर्स ने सूझबूझ दिखाते हुए पैसेंजरों की जान बचाई, इसके लिए एयरलाइन और पैसेंजनों ने उनका आभार जताया। एयरलाइन ने असुविधा के लिए अपने ग्राहकों से माफी मांगी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ