बाइक के साथ हवा में उड़ा शख्स, ताश के पत्ते की तरह ढह गई बालकनी; चीन में तूफान का कहर, देखें वीडियो

Typhoon Yagi video: चीन में ये अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान बताया जा रहा है, यहां Hainan island और guangdong क्षेत्रों को सबसे अधिक खतरा है।

china, typhoon yagi, cyclone, typhoon yagi video, cyclone video, Hainan island, guangdong

typhoon yagi

विज्ञापन

Hainan island cyclone video: चीन में तूफान टाइफून यागी का असर दिखने लगा है। यहां के Hainan island से दिल दहला देने वाली वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। दरअसल, चीन के मौसम विभाग ने यहां के Hainan island और guangdong के इलाके में तूफान टाइफून यागी के आने का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

बता दें चीन में लगातार कुछ दिन से तेज बारिश चल रही है। टाइफून यागी 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यहां पहुंच रहा है। इससे पहले चीन से डरा देने वाली वीडियो सामने आ रही हैं, जिनमें तेज हवा के चलते पेड़ उखड़ रहे हैं। इमारतों के हिस्से टूटकर गिर रहे हैं, एक वीडियो में तो बाइक समेत युवक हवा में उड़ता दिखाई पड़ा। चीन की सरकार ने करीब 4 लाख स्थानीय लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया है। सरकार तूफान पर नजर बनाए हुए है। ये चीन में अब तक का सबसे शक्तिशाली तूफान बताया जा रहा है।

विज्ञापन

अलग-अलग वीडियो में दिख रहा है कि सड़कों पर तेज रफ्तार में हवाएं चल रही हैं। हवा इतनी तेज है कि पेड़ उखड़ गए और इमारतों के हिस्से टूटकर गिर रहे हैं।

विज्ञापन

एक वीडियो में  हाई राइज बिल्डिंग में तेज हवा के चलते बालकनी टूटकर उसका मलबा तूफान के साथ उड़ गया। फ्लैट के अंदर खड़े किसी शख्स ने ये वीडियो बनाई है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पहले बालकनी के शीशे और दीवार टूटकर गिरी फिर वहां सूख रहे कपड़े का स्टैंड और अन्य सामान भी हवा में कहीं आंखों से ओझल हो गया।

विज्ञापन

चीन की सरकार ने इस तूफान को श्रेणी 5 में रखा है। दरअसल, इस श्रेणी का मतलब है कि ये जानलेवा है, लोग घर से बाहर न निकलें और सरकार के दिया दिशानिर्देशों का पालन करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ