News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Guangdong State Accident: चीन के गुआंगडोंग स्टेट में बड़ा हादसा हुआ है। एक हाईवे ढह जाने के कारण 24 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 30 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। हादसे की वजह कई दिन से हो रही भारी बारिश बताई गई है। हादसा बुधवार दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर हुआ। बताया जा रहा है कि मीलोंग एक्सप्रेसवे का 17.9 मीटर (58 फीट) का हिस्सा टूटकर गिर गया। हालांकि हादसे के बारे में कोई प्रशासनिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, हाईवे गिरने के बाद नीचे पहाड़ी इलाकों में बड़े पैमाने पर गैस रिसाव देखा गया है। कई जगह आग की लपटें और काला धुआं उठने की जानकारी भी सामने आई है।
🚨#WATCH: As daytime footage shows the aftermath of a highway collapse which left dozens of casualties in southern China.
📌#Guangdong | #China
---विज्ञापन---At least 19 people were killed and 30 others were hospitalized after a section of a highway collapsed in the Guangdong province of… pic.twitter.com/r1hR0UXw65
— R A W S G L 🌎 B A L (@RawsGlobal) May 1, 2024
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट एक और सेक्स को लेकर जुड़वां बहनों की फिलिंग्स चौंकाने वाली
स्थानीय सरकार की ओर से मौके पर करीब 500 कर्मियों को राहत और बचाव कामों में लगाया गया है। शुरू में बताया गया था कि 19 लोग मरे हैं। 30 घायल हैं। लेकिन बाद में संख्या अधिक बताई गई। अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि करीब 20 वाह सड़क के टूटे हिस्सों में क्षतिग्रस्त मिले हैं। कई कारों में आग भी लग गई। बता दें कि पिछले सप्ताह गुआंगडोंग में भी बाढ़ ने तबाही मचाई थी। जिसमें 4 लोगों की जान चली गई थी। करीब एक लाख 10 हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा था।
At least 19 killed, dozens injured after highway collapses in southern China
Read @ANI Story | https://t.co/G0o6jN1cxO#China #Guangdong #HighwayCollapse pic.twitter.com/1SJpCFq2ck
---विज्ञापन---— ANI Digital (@ani_digital) May 1, 2024
दर्जनों घर बर्बाद होने के चलते स्कूलों में छुट्टी का ऐलान सरकार ने किया था। कई फ्लाइटें या तो रद्द की गईं या कैंसिल। प्रांत में बारिश के कारण लगभग 140.6 मिलियन युआन यानी 19.4 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। प्रांतीय राजधानी गुआंगजौ में भी फैक्ट्री गिर गई थी। जिसमें 5 लोग मारे गए। 33 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बताया जा रहा है कि शहर में गोल्फ की गेंद के आकार के गोले गिरे। जिससे मकानों को क्षति पहुंची है।
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।