Airline banned Hong Kong couple from its flights: प्लेन की रिक्लाइनर सीट एक युवती के लिए सिरदर्द बन गई। करीब 15 घंटे उसे अपनी सीट के पीछे बैठे बुजुर्ग दंपति की प्रताड़ना झेलनी पड़ी। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो वायरल है। जिसमें पीछे बैठी महिला हाथ से युवती को अश्लील इशारे करते दिखाई पड़ रही है।
नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो
सीट में पैर मारा, किए गंदे इशारे
चंद सेकंड की इस वीडियो में महिला आगे बैठी युवती की सीट को लात मारते और हाथ से धकेलते हुई दिख रही है। इस सब का युवती ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग एयरलाइन की आलोचना करने लगे, मामले के तूल पकड़ने पर अब एयरलाइन ने इस मसले पर जांच कर दंपति को अपनी एयरलाइन में सफर करने पर बैन लगा दिया है।
ये भी पढ़ें: दुनिया में एक मुस्लिम देश बनाने का ऐलान, जहां महिलाओं को होगी पूरी आजादी, जानें कैसी होगी Country?
रिक्लाइनर सीट पर लगे टीवी स्क्रीन पर हुआ था पूरा विवाद
जानकारी के अनुसार ये मामला Cathay Pacific एयरलाइन का है। उड़ान हांगकांग से लंदन जा रहा था, आरोप है कि युवती ने अपनी रिक्लाइनर सीट को पीछे किया और आराम करने लगी। तभी उसकी सीट के पीछे बैठी महिला ने उसे सीट सीधा करने की बात कही, उसका कहना था कि उसे टीवी स्क्रीन नहीं दिख रही है। इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस हो गई।
सोशल मीडिया पर लोगों ने की आलोचना
आरोप है कि दंपति ने युवती की सीट पर पैर रखा, उसकी सीट पर हाथ व पैर से मारा और उस पर नस्लीय टिप्पणी भी की। अपने साथ हुए इस व्यवहार का युवती ने वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि युवती चीन की रहने वाली है। सोशल मीडिया पर करीब 2 लाख लोगों ने उसके पोस्ट पर लाइक किया। कमेंट में लोगों ने इस मामले में दंपति की गलती बताई और युवती की हिम्मत की तारीफ की।
ये भी पढ़ें: हार्ट अटैक आने पर 86 साल की महिला पहुंची अस्पताल, कमरे के लिए 25 घंटे किया इंतजार; फिर भी नहीं मिला…
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
14 mins agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
4 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
6 hrs agoLIVE: अमित शाह का हैदराबाद में मार्च, हजारों BJP कार्यकर्ता हुए शामिल
9 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
10 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
10 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
22 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines