'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में…', एक्टर इमरान खान ने बॉम्बे हाई कोर्ट में बिना शर्त मांगी माफी

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को जमकर फटकार लगाई, जिसके बाद उन्होंने अदालत से बिना किसी शर्त के माफी मांगी.

Imran Khan

बॉम्बे हाई कोर्ट ने इमरान खान को कड़ी फटकार लगाई है. CREDIT: ANI/PTI

बॉम्बे हाई कोर्ट ने सोमवार को बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को जमकर फटकार लगाई, जिसके बाद उन्होंने अदालत से बिना किसी शर्त के माफी मांगी. दरअसल इमरान खान को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) ने ‘भारत छोड़ने का नोटिस’ जारी किया था, जिसे लेकर उन्होंने अदालत में चुनौती दी है. अब इस मामले पर कोर्ट सात दिसंबर को सुनवाई करेगा और तब तक ‘भारत छोड़ो’ नोटिस पर रोक रहेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों मिला नोटिस?

इमरान खान को ‘भारत छोड़ो’ नोटिस पिछले महीने हुए CJP विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की वजह से मिला था. इमरान खान ने अदालत को बताया कि विरोध प्रदर्शन के आयोजकों से उनका कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने हलफनामा दाखिल करने की पेशकश की और अदालत से भारत में रहने की अनुमति देने की अपील की. कोर्ट ने कहा कि सिर्फ हलफनामा काफी नहीं होगा और साफ किया कि इमरान खान को बिना शर्त माफी मांगनी होगी.

बॉम्बे HC ने क्या कहा?

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा कि विरोध करने का मौलिक अधिकार सिर्फ भारतीय नागरिकों के लिए है, जिसके बाद इमरान खान को बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी. मुख्य न्यायाधीश महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति अद्वैत सेठना की बेंच ने कहा कि भारत की उदारता ऐसी है कि ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड रखने वाले एक अमेरिकी नागरिक को पहले नोटिस जारी किया जाता है, जिसमें उसे तुरंत निर्वासित करने के बजाय देश छोड़ने के लिए कहा जाता है. इमरान खान के वकील वेंकटेश धोंड ने तुरंत एक वचन दिया कि अभिनेता भविष्य में किसी भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं लेंगे और बिना शर्त माफी भी मांगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ