---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

दुनिया में एक मुस्लिम देश बनाने का ऐलान, जहां महिलाओं को होगी पूरी आजादी, जानें कैसी होगी Country?

World's First Muslim Country: दुनिया का पहला और सबसे छोटा मुस्लिम देश बनाने का ऐलान किया गया है, जो वेटिकन सिटी की तर्ज पर बसाया जाएगा। यह देश एक देश का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसे बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए गए हैं। आइए इस प्रोजेक्ट के बारे में जानते हैं...

---विज्ञापन---

World’s First Muslim Country Creation Plan: दुनिया के सबसे छोटे देश द वेटिकन सिटी जैसा दुनिया का पहला और सबसे छोटा मुस्लिम देश बनाने का ऐलान किया गया है। जी हां, दुनिया को पहला मुस्लिम देश मिलने वाला है, जिसके वेटिकन सिटी की तर्ज पर ही बनाया जाएगी।

यह देश अलबानिया की राजधानी तिराना में बनेगा और इस देश को बनाने का ऐलान एक मौलवी एडमंड ब्रहीमाज ने किया है। मौलवी एडमंड दुनिया में बाबा मोंडी के नाम से विख्यात हैं। उनका कहना है कि अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो दुनिया को जल्दी ही पहला मुस्लिम देश मिल जाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:फ्रेंडशिप और सेक्स…Female Agents के लिए क्या-क्या बैन? इजरायल-हिजबुल्लाह युद्ध के बीच चर्चा क्यों?

27 एकड़ एरिया में बसाया जाएगा देश

न्यूयॉर्क टाइम्स को मुस्लिम देश के बारे में बताते हुए अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा ने बताया कि उनके देश की राजधानी तिराना में इस देश को बनाया जाएगा, जिसके अंदर बेक्ताशी परंपरा के नियमों और आदेशों का पालन किया जाएगा। यह नियम और आदेश तुर्की में 13वीं शताब्दी में स्थापित एक शिया सूफी समुदाय द्वारा तय किए गए थे।

---विज्ञापन---

नया मुस्लिम देश करीब 27 एकड़ एरिया में बसाया जाएगा, जो अमेरिका के शहर न्यूयॉर्क के 5 ब्लॉक जितना होगा। यहां रहने वाले लोग शराब पी सकेंगे और महिलाएं भी पूरी तरह आजाद होंगी। वे कुछ भी पहन सकेंगे और उन पर लाइपस्टाइल को लेकर कोई पाबंदी नहीं होगी। इस देश की अपनी सीमाएं होंगी और इस देश के लोगों को पासपोर्ट दिए जाएंगे। अलग से सरकार होगी और अलग कानून बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश! अलकायदा-ISIS से अलर्ट रहे देश, क्या कहती है FATF की चेतावनी?

---विज्ञापन---

बेक्ताशी अल्बानिया की रहस्यवादी परंपरा

अलबानिया के प्रधानमंत्री रामा कहते हैं कि अलबानिया में बेक्ताशी परंपरा के लीडर बाबा मोंडी हैं, जो अलबानिया की सेना में रहकर देश सेवा कर चुके हैं। आज वे हाजी डेडे बाबा नाम से दुनियाभर के मुसलमानों में विख्यात हैं। वहीं इस मुस्लिम देश को बनाने का मकसद इस्लाम के एक सहिष्णु वर्जन को बढ़ावा देना है, जिस पर अल्बानिया गर्व करता है।

इस्लाम के उदारवादी चेहरे से दुनिया को अवगत कराना है। बेक्ताशी का इतिहास 13वीं शताब्दी के ओटोमन साम्राज्य से जुड़ा है, लेकिन एक शताब्दी पहले, तुर्की गणराज्य के संस्थापक मुस्तफा कमाल अतातुर्क को तुर्की में प्रतिबंधित कर दिया गया। इसके बाद बेक्ताशी का मुख्यालय तिराना में स्थानांतरित हो गया। बेक्ताशी संप्रदाय की अलबानिया में एक लंबी रहस्यवादी परंपरा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:Monkey Pox से भारतीयों को डरना चाहिए? जानें कौन-सा देश हॉटस्पॉट और वैक्सीनेशन कितना कारगर

First published on: Sep 23, 2024 12:17 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola