World Latest News: ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य की राजधानी ब्रिस्बेन में कुछ दिन पहले हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। यहां एक महिला अपने बच्चे को पार्क में पिकनिक पर लेकर आई थी। तभी एक अजनबी शख्स ने बच्चे के ऊपर खौलती कॉफी उड़ेल दी थी। 9 महीने का बच्चा वारदात के बाद 60 फीसदी तक झुलस गया था। अब आरोपी के बारे में पुलिस को कुछ लीड मिली है। पुलिस के अनुसार आरोपी दिमागी तौर पर बीमार है। उसने गर्म कॉफी का पूरा थर्मस बच्चे पर उड़ेल दिया था। इसके बाद मौके से फरार हो गया था।
पिकनिक मनाने आई थी मां
हैनलॉन पार्क में बच्चे को मां पिकनिक पर लेकर आई थी। आरोपी जब भाग रहा था, तब वह सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। पुलिस ने कई फुटेज कब्जे में ली थीं। जिसके बाद आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस ने उसका नाम तो सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन बताया जा रहा है कि 33 साल का आरोपी चीनी नागरिक है। जो स्टूडेंट वीजा पर आया था। पुलिस को और भी सुराग आरोपी के बारे में हाथ लगे हैं।
यह भी पढ़ें- इजराइल ने एक को मारा ‘पैदा’ हो गए 100 नसरल्लाह, हिजबुल्लाह प्रमुख की मौत के बाद चौंकाने वाली खबर
साउथ वेल्स इलाके में घटना के बाद आरोपी ने शहर छोड़ दिया था। वह सिडनी एयरपोर्ट से 31 अगस्त को फरार हो गया था। तब पुलिस ने उसके खिलाफ गंभीर रूप से शारीरिक नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया था। बच्चे का चेहरा, ऊपरी हिस्सा औ हाथ बुरी तरह झुलस गया था। डॉक्टरों के अनुसार जलने के निशान ताउम्र रहेंगे। कार्यवाहक सहायक पुलिस आयुक्त एंड्रयू मैसिंघम ने कहा कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इंटरपोल को भी आरोपी के बारे में जानकारी दी गई है।
नर्स ने बचाई थी जान
अभी तक आरोपी का ऑस्ट्रेलिया में कोई और आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। वारदात से पहले 27 अगस्त को बच्चे के कंबल पर खेलते की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बच्चे को सबसे पहले ड्यूटी से घर जा रही नर्स ने बचाया था। नर्स ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी थी। बच्चे को पैरामेडिक्स के आने से पहले उसने ठंडे पानी में बैठाए रखा था। बच्चे की मां के आंसू अब भी नहीं थम रहे। मां को अफसोस है कि वह अपने बच्चे की रक्षा नहीं कर सकी। मां के जेहन में अब भी हमले की यादें ताजा हैं। आरोपी ने मासूम पर क्यों हमला किया? उसकी समझ से परे है। जासूस इंस्पेक्टर पॉल डाल्टन का कहना है कि जल्द आरोपी को दबोच लेंगे।
यह भी पढ़ें- कौन हैं IAS नियाज? जिन्हें ‘खान’ टाइटल का हुआ नुकसान; बयानों पर पहले भी हुआ विवाद
संबंधित खबरें
इजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
1 hr agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
5 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
6 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
8 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
9 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
12 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
12 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
13 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
13 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines