कौन हैं IAS नियाज? जिन्हें 'खान' टाइटल का हुआ नुकसान; बयानों पर पहले भी हुआ विवाद

IAS Niyaz Khan Profile and Controversy: मध्य प्रदेश कैडर के IAS ऑफिसर नियाज खान ने अपना सरनेम बदलने का ऐलान कर दिया है। नियाज का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इससे पहले भी नियाज कई बार अपने बयानों की वजह से विवादों में रह चुके हैं।

IAS Niyaz Khan

IAS Niyaz Khan Profile and Controversy: मध्य प्रदेश कैडर के ऑफिसर नियाज खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। नियाज ने अपना सरनेम ‘खान’ हटाने का ऐलान कर दिया है। नियाज ने इसकी वजह अमेरिका और यूरोप सरीखे पश्चिमी देशों को बताया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब नियाज अपने बयान की वजह से चर्चा में आए हैं। इससे पहले भी वो अपने कई बयानों को लेकर विवादों में घिर चुके हैं।

विज्ञापन

नियाज ने क्यों हटाया सरनेम?

IAS ऑफिसर होने के साथ-साथ नियाज एक शानदार लेखक भी हैं। वो अब तक 7 नोवेल समेत 10 किताबें लिख चुके हैं। हालांकि नियाज का कहना है कि उनकी किताबों को विदेश में कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिलता, जिसकी वजह उनका सरनेम ही है। नियाज ने सोशल मीडिया पोर्टल से भी अपना नाम हटाकर ‘माइकन ए’ कर लिया है। नियाज ने ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि जब जब USA और UK में बुक भेजी गई, वो सब ‘खान’ नाम होने से की वजह से रिजेक्ट हो गईं। गोरा समाज नहीं चाहता कि हम अश्वेत लोग अंग्रेजी साहित्य में बड़ा मुकाम हासिल करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

पहले भी हो चुका है विवाद

IAS नियाज पहले भी अपने बयान की वजह से विवादों में रहे हैं। जुलाई में उन्होंने ट्वीट शेयर करते हुए बढ़ती मुस्लिम आबादी पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने इसकी वजह मौलवी और मदरसों को ठहराया था। वहीं द कश्मीर फाइल्स की रिलीजिंग के बाद भी IAS नियाज ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि सोच रहा हूं दुनिया में मुस्लिमों पर हुए नरसंहार के ऊपर किताब लिख दूं।

विज्ञापन

IRS ने बने IAS

बता दें कि IAS नियाज छत्तीसगढ़ से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि वर्तमान में वो मध्य प्रदेश कैडर के ऑफिसर हैं। IAS नियाज राजस्व सेवा में प्रशासनिक अधिकारी थे। मगर उनके शानदार काम की वजह से उन्हें प्रमोशन दे दिया गया और वो मध्य प्रदेश कैडर के IAS ऑफिसर बन गए। वर्तमान में वो मध्य प्रदेश के PWD विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ