---विज्ञापन---

बागेश्वर धाम सरकार ने सड़क पर ही लगाया दिव्य दरबार, होने लगी ‘जय श्री राम’ की जयघोष, खूब वायरल हो रहा है लंदन का ये Video

Bageshwar Dham Sarkar Video: भारत में इन दिनों एक बाबा बहुत फेमस हो रखे हैं। उनके लाखों-करोड़ों फैन्स हैं। इनको लोग बागेश्वर धाम सरकार के नाम से भी जानते हैं। वैसे इनका नाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री है। देश के ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले लोगों के मन में भी इनके प्रति आस्था […]

Bageshwar Dham Sarkar Video: भारत में इन दिनों एक बाबा बहुत फेमस हो रखे हैं। उनके लाखों-करोड़ों फैन्स हैं। इनको लोग बागेश्वर धाम सरकार के नाम से भी जानते हैं। वैसे इनका नाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री है। देश के ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले लोगों के मन में भी इनके प्रति आस्था है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत के साधु-संतों के भी काफी निकट पाए जाते हैं। साथ ही वह अपने दिव्य दरबार लगाने को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में वे लंदन में थे, जहां उन्होंने सबको भगवान नाम के रस से भर दिया।

बागेश्वर धाम सरकार द्वारा वहां दिव्य दरबार भी लगाया गया। इतना ही नहीं दरबार जहां लगना था और वहां जगह का अभाव था तो पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा सड़क पर ही दरबार की व्यवस्था कर दी गई। वीडियो जो लंदन से आया है, उसमें देखा जा सकता है कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सड़क किनारे ही लोगों से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें आर्शीवाद प्रदान कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

लंदन में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लोग ‘जय श्री राम’ की जयघोष कर रहे हैं। पहले बागेश्वर धाम सरकार ही लोगों से माइक के माध्यम से जयघोष कराते हैं। इसके बाद वहां स्थित लोग तेज से नारे लगाने लगते हैं। उधर अनेकों लोगों द्वारा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मिलने की इच्छा जताई जा रही थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों द्वारा उन्हें नहीं मिलने दिया गया। iambageshwardhamsarkar नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो डाला गया है। इस अकाउंट को आधिकारिक बताया जाता है।

---विज्ञापन---

वीडियो को पोस्ट करते हुए दिया ये कैप्शन

वीडियो पर हजारों लाइक्स हैं। वीडियो पर कैप्शन देते हुए लिखा गया, ‘आजकल पूज्य सरकार जहां जाते हैं वहां इतनी भीड़ हो जाती है। सभी व्यवस्था छोटी पड़ जाती हैं।’ कैप्शन में कहा गया कि बागेश्वर धाम सरकार द्वारा अपनी दीवानों की तकलीफ देखी नहीं जाती। इसलिए लंदन में अपने हॉल में दरबार लगाने से पहले सड़क पर ही दरबार लगा दिया गया। जिससे अन्य लोगों को भी दर्शन मिल सकें।

First published on: Aug 01, 2023 12:58 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola