नेपाल में भीषण बाढ़ में 16 की मौत, 105 भारतीय लापता; सामने आए दिल दहला देने वाले वीडियो

Nepal Flash Floods: उत्तरी नेपाल में भोटे कोशी नदी में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही मची है. अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 105 भारतीयों समेत सैकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं. सेना और पुलिस का राहत-बचाव अभियान जारी है. हालात को देखते हुए बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Nepal Flash Floods, Bhote Koshi River, Rasuwa Floods, Indians Missing in Nepal, Nepal Rescue Operations, PM balen shah

उत्तरी नेपाल में भोटे कोशी नदी में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही मची है. Photos Credit: X ani/social media

Nepal Flash Floods: उत्तरी नेपाल में तिब्बत की ओर से अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. बुधवार सुबह रसुवा जिले के टिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाकों में भोटे कोशी नदी का जलस्तर सुबह करीब 9 बजे अचानक तेजी से बढ़ गया. बताया जा रहा है कि पानी का यह तेज बहाव तिब्बत की ओर से आया, जिसने देखते ही देखते रिहायशी इलाकों और ढांचों को अपनी चपेट में ले लिया.जिसने देखते ही देखते रिहायशी बस्तियों, पुलों और हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को अपनी चपेट में ले लिया. इस प्राकृतिक आपदा में अब तक कम से कम 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि नेपाल टूरिज्म बोर्ड के मुताबिक 105 भारतीय नागरिकों समेत कई लोग लापता बताए जा रहे हैं.

विज्ञापन

टिमुरे और स्याफ्रुबेसी में सबसे ज्यादा असर

बाढ़ का सबसे घातक असर रसुवा जिले के टिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाकों में हुआ है. पानी का सैलाब इतना तेज था कि कस्टम ऑफिस में खड़े वाहन और सामान ताश के पत्तों की तरह बह गए. इसके बाद बाढ़ का पानी नुवाकोट और धादिंग के निचले इलाकों में फैल गया. कई महत्वपूर्ण जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है और बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. नेपाल पर्यटन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, संपर्क टूटने के कारण परिजनों की चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

सेना और पुलिस का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने कहा कि आपदा की गंभीरता को देखते हुए नेपाल सेना, आर्म्ड पुलिस फोर्स और नेपाल पुलिस के जवानों को तत्काल राहत कार्य में लगाया गया है. प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टर, अतिरिक्त एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीमें भेजी गई हैं. प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से तुरंत सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है.

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद बिहार में मंडराया खतरा

नेपाल में हुई मूसलाधार बारिश और भोटे कोशी नदी में आए भयानक उफान के बाद बिहार सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है. राज्य में संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक आपातकालीन हाईलेवल बैठक बुलाई है. मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे हालात पर लगातार नजर बनाए रखने का कड़ा निर्देश दिया है. उन्होंने मुख्य सचिव को सीधे तौर पर पूरी स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी, तो वे खुद ग्राउंड जीरो पर जाकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई या स्थलीय दौरा करेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ