Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 389 हुई, करीब 1,500 लोग लापता

Breaking News in Hindi LIVE Updates: नेपाल में तिब्बत से आई बाढ़ तबाही मचा चुकी है, जिससे साल 2013 में केदारनाथ में आई प्रलय की यादें ताजा कर दी हैं. भारत नेपाल को राहत सामग्री और मदद भेजा चुका है. वहीं नेपाल त्रासदी में मरने वालों की संख्या 160 हो चुकी है, वहीं 750 से ज्यादा लोग अभी तक लापता हैं, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं.

Breaking News

Credit- News24 GFX

Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज पंजाब और चंडीगढ़ में 3 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी और पेंशनर हड़ताल पर रहेंगे, जिससे सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों की OPD और स्कूलों में कामकाज ठप रहेगा. वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे. इधर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के अहमदाबाद में गुजरात विद्यापीठ के 72वें दीक्षांत समारोह में बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के जबलपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे वाहन निर्माणी जबलपुर (VFJ) में टी-सीरीज टैंक ओवरहॉल प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करेंगे. आज राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में नगरपालिका आम चुनाव 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. आज से ही हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र आशुरू हो रहा है. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

नेपाल बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 389 हुई, करीब 1,500 लोग लापता

नेपाल और तिब्बत में अचानक आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 389 हो गई. वहीं, बचावकर्मी 290 भारतीय नागरिकों समेत लापता सैकड़ों लोगों का पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं. नेपाल के प्राधिकारियों ने 910 लोगों के लापता होने की जानकारी दी है. बचावकर्मी कीचड़ और मलबे से भरे नदी क्षेत्रों में उनकी तलाश कर रहे हैं तथा अपने परिजनों का पता लगाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि तिब्बत में भी 558 लोग लापता हैं. इस तरह सीमा के दोनों ओर लापता लोगों की कुल संख्या 1,468 है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि 290 भारतीय नागरिकों से अब भी संपर्क नहीं हो पाया है.

मणिपुर में घात लगाकर गाड़ी पर हमला, नगा समुदाय के चार लोगों की मौत

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में बृहस्पतिवार को सशस्त्र उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर एक वाहन पर किये गये हमले में नगा समुदाय के कम से कम चार लोग मारे गए, जबकि एक घायल हो गया. अधिकारियों ने बताया कि मकुई अशांग और थाबंबा नगा इलाकों के बीच एक सुनसान जगह पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे उग्रवादियों ने घात लगाकर एक गाड़ी पर हमला किया, जिसमें चार लोग मारे गये एवं एक व्यक्ति घायल हो गया. उन्होंने बताया कि जान गंवाने वालों में एक निजी विद्यालय के प्राचार्य थे.

पंजाब में सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल, सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित

पंजाब में तीन लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों ने लंबित महंगाई भत्ते (डीए) को जारी करने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को राज्यव्यापी हड़ताल की, जिसके कारण विभिन्न सरकारी विभागों का कामकाज प्रभावित हुआ और अस्पतालों में ओपीडी की सेवाएं भी बाधित रहीं. मुख्यमंत्री भगवंत मान और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच जालंधर में प्रस्तावित बैठक उस समय रद्द कर दी गई, जब मान ने प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को स्पष्ट किया कि बातचीत तभी होगी, जब वे हड़ताल खत्म कर देंगे. कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने से इनकार कर दिया और बिना किसी शर्त के बैठक किए जाने पर जोर दिया.

बरेली में रक्षाबंधन कार्यक्रम में साड़ी वितरण के दौरान अफरा-तफरी, कई महिलाएं बेहोश

रक्षाबंधन से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को बरेली क्लब में महिलाओं के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भीड़ जुटने के कारण अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि साड़ी वितरण के दौरान धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी के बीच कई महिलाओं और बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. कुछ महिलाओं के बेहोश होने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस को इस कार्यक्रम के बारे में पूर्व सूचना नहीं थी. उन्होंने बताया कि बरेली क्लब में भीड़ होने की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी (प्रथम), थाना पुलिस और यातायात पुलिस को मौके पर भेजा गया. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में एक-दो महिलाओं के बेहोश होने की सूचना मिली थी, लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई है. हालांकि, एक महिला ने दावा किया कि करीब सात महिलाएं बेहोश हुई हैं.

रक्षाबंधन पर दिल्ली में सस्ता हुआ सोना, लगातार दूसरे दिन दामों में गिरावट

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई. स्थानीय बाजारों में रक्षाबंधन के त्योहार से पहले सोने की कीमत 800 रुपये टूटकर 1,65,700 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार को 1,66,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी. हालांकि, स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, चांदी की कीमत 2,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही. सोने की कीमतों में यह गिरावट रक्षाबंधन से एक दिन पहले आई है, जब आम तौर पर लोग उपहार और गहने ज्यादा खरीदते हैं.

रक्षाबंधन पर ओडिशा में महिलाओं के लिए 'अमा बस' में मुफ्त सफर का तोहफा

ओडिशा सरकार ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘अमा बस’ में महिलाओं के लिए एक दिन मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है. अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश और आवास एवं शहरी विकास मंत्री कृष्ण चंद्र महापात्रा के प्रस्ताव पर महिलाओं को राज्य संचालित बसों में एक दिन मुफ्त यात्रा की अनुमति दी गई है. यह सुविधा भुवनेश्वर, कटक, पुरी, राउरकेला, संबलपुर, ब्रह्मपुर और क्योंझर में संचालित सभी 'अमा बसों' में उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा कि एक दिन में एक लाख से अधिक महिला यात्रियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है. हालांकि, मुफ्त यात्रा की सुविधा के बावजूद महिला यात्रियों के लिए 'जीरो टिकट' लेना अनिवार्य होगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में अचानक आसमान में छाए काले बादल, तेज बारिश के आसार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली-एनसीआर में अचानक आसमान में काले बादल छा गए हैं और तेज बारिश के आसार हैं. हालांकि, सुबह से ही धूप और उमस से लोग परेशान थे. बीते दिन मौसम विभाग ने भी आज दिल्ली गुरुग्राम में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की थी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु के 21 लोगों नेपाल में रेस्क्यू किए गए

भारतीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के अनुसार, नेपाल में फंसे तमिलनाडु के 21 नागरिकों को रेस्क्यू कर लिया गया है, जो कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए थे, लेकिन नेपाल में 288 भारतीय लोग अभी भी फंसे हुए हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उमर और शरजील की जमानत याचिका का विरोध

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में दिल्ली दंगों की साजिश रचने के मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं का विरोध किया है. दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में दाखिल अपने जवाब में दोनों आरोपियों को दंगों का मास्टरमाइंड बताया है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ दंगों की योजना बनाने, लोगों को जुटाने और हिंसा के दौरान रणनीतिक भूमिका निभाने से जुड़े अहम सबूत मिले हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों का हंगामा

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने भारी हंगामा किया. पैदल कूच के दौरान विधानसभा परिसर में गेट पर रोके जाने पर कांग्रेस विधायकों ने सदन में बवाल काटा. संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हम भी आएं हैं, लेकिन किसी ने हमें नहीं रोका. वहीं सदन में हंगामा करने पर विधानसभा अध्यक्ष ने 8 विधायकों को सस्पेंड कर दिया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान पर अमेरिका के प्रतिबंधों को मानने से चीन का इनकार

चीन ने अमेरिका के ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों को बिना अंतरराष्ट्रीय कानूनी आधार और UN मण्डेट का बताया. चीन के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने कहा कि आर्थिक युद्ध और मैक्सिमम प्रेशर समाधान नहीं देते, बल्कि वे तनाव बढ़ाते हैं और वैश्विक आर्थिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हैं. ईरान के साथ सहयोग अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार है और वह अपनी अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठायेगा.

चीन के इस स्टैंड के लिए ईरान के संसद स्पीकर और प्रमुख नेता गालिबाफ ने चीन को धन्यवाद दिया. उन्होंने चीनी विदेश मंत्रालय के बयान का स्वागत किया और अवैध प्रतिबंधों के खंडन को सराहा. उन्होंने बताया कि दोनों देशों के रिश्ते आपसी सम्मान और जीत-जीत सहयोग पर आधारित हैं. ईरान-चीन साझेदारी को किसी तीसरे पक्ष की अनुमति की आवश्यकता नहीं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल के पोखरा में फंसी सातारा की 10 महिला पर्यटक

नेपाल के पोखरा में महाराष्ट्र के सातारा की 10 महिला पर्यटक फंसी हैं. महाबलेश्वर शहर की 10 महिलाएं नेपाल गई थीं, लेकिन वे सभी होटल में सुरक्षित हैं. बाढ़ को देखते हुए उन्हें होटल में ही रुकने का निर्देश दिया गया है. सातारा जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी महिलाओं से संपर्क किया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुणे के 4 लोग तिब्बत के जिलॉन्ग सिटी में फंसे

महाराष्ट्र के पुणे जिले के 4 लोग तिब्बत के जिलॉन्ग सिटी में फंसे हैं. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, पुणे के 4 लोग स्मिता पवार, योगिनी पाटिल, दिनेश भोसले और पूजा भोसले तिब्बत में नेपाल में बाढ़ आने के कारण फंसे हैं. यह चारों कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए गए थे. उनके सुरक्षित होने की खबर मिली है. हालांकि अधिक ऊंचाई के कारण स्मिता पवार और योगिनी पाटिल को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह का भारत दौरा संभावित

नेपाल में आज 27 अगस्त से 'अन्वीक्षा' डायलॉग सीरीज शुरू हुई है, जिसमें नेपाल डॉयलॉग के पहले सेशन में शामिल हुए नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा कि साल 2026 में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह नई दिल्ली का दौरा कर सकते हैं और प्रधानमंत्री मोदी भी काठमांडू जा सकते हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत ने नेपाल के लिए भेजी मदद की एक और खेप

प्राकृतिक आपदा पीड़ित नेपाल के लिए भारत लगातार राहत और मदद भेज रहा है. दिल्ली और गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से 35 टन से अधिक राहत सामग्री लेकर IAF का एक और विमान (C-17) आज सुबह 9 बजे रवाना हुआ है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हादसे में 3 की मौत

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बस और ट्रक में टक्कर में बस में सवार 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस गुरुग्राम से बिहार जा रही थी, लेकिन पूर्वांचल एक्सप्रेस वे माइल स्टोन 96 पर हादसे का शिकार हो गई.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IIT दिल्ली सुसाइड केस में जांच समिति गठित

IIT दिल्ली ने 31 साल MSc (फिजिक्स) के छात्र के सुसाइड मामले में जांच समिति गठित कर दी है. कमेटी की अध्यक्षता दिल्ली हाईकोर्ट की रिटायर जज जस्टिस मुक्ता गुप्ता करेंगी. समिति में नई दिल्ली स्थित AIIMS के मनोचिकित्सा विभाग के प्रमुख प्रो. प्रताप शरण भी शामिल किए गए हैं. जांच समिति में 4 छात्र प्रतिनिधि भी होंगे. IIT दिल्ली के रजिस्ट्रार को समिति का सचिव और संयोजक बनाया गया है. कमेटी को 2 हफ्ते में रिपोर्ट देनी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल के रासुवा से बरामद किए गए 163 शव

नेपाल के रसुवा में आई बाढ़ के बाद 163 लोगों के शव बरामद किए गए हैं. आज गुरुवार सुबह 5 बजे तक पुलिस बुलेटिन के अनुसार, 8 जिलों में 162 शव मिले हैं. चितवन से सबसे जयादा 64 शव मिले. धादिंग नवलपरासी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ठाणे की आदिवासी आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के शहापूर क्षेत्र में सरकारी आदिवासी आश्रमशाला से नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. आश्रमशाला में रहने वाली 21 नाबालिग छात्राओं ने छेड़छाड़ की शिकायत दी है. शहापूर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल की मदद करने के लिए अमेरिका आगे आया

प्राकृतिक आपदा प्रभावित नेपाल की मदद करने के लिए अमेरिका ने हाथ बढ़ाए हैं. अमेरिका की ट्रंप सरकार ने नेपाल को 5 लाख डॉलर की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल बाढ़ पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जताई चिंता

नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि बाढ़ में कई लोगों की जान चली गई है और कई लोग लापता हैं. मुश्किल की घड़ी में संयुक्त राष्ट्र नेपाल के साथ खड़ा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल त्रासदी के लिए भारत ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल त्रासदी में फंसे लोगों के लिए भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. आपदा में फंसे भारतीय इन 2 नंबरों 79851316807, 79709107500 पर कॉल करके मदद मांग सकते हैं. नेपाल में बीते दिन तिब्बत में ग्लेशियर फटने और नेपाल में भूकंप आने से आई बाढ़ ने तबाही मचाई. बाढ़ के सैलाब में जहां नेपाल के अपने लोग बह गए, वहीं कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए करीब 400 भारतीय तीर्थयात्री भी बह गए हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब-चंडीगढ़ में आज सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल

साझा मुलाजिम मंच पंजाब एंड यूटी के आह्वान पर आज पंजाब और चंडीगढ़ में 3 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी सामूहिक छुट्टी लेकर एक दिवसीय हड़ताल करेंगे. इसलिए आज सरकारी दफ्तरों, अस्पतालों, स्कूलों और कार्यालयों में कामकाज नहीं होगा. मेडिकल स्टोर, एंबुलेंस सर्विस और अस्पतालों में इमरजेंसी सर्विस चालू रहेगी यह पंजाब बंद नहीं है, बल्कि सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल है. बाजार, निजी संस्थान खुले रहेंगे. सरकारी और निजी बसें नियमित रूप से चलेंगी.

लंबित महंगाई भत्ता जारी करना, नई पेंशन स्कीम खत्म कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, कच्चे, कान्ट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित करना, एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन (एसीपी) स्कीम बहाल करना और वेतन विसंगतियां दूर करना, 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती कर्मचारियों को पुराने और संशोधित वेतनमान का पूरा लाभ देना, मानदेय कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन लागू करने तथा पेंशनभोगियों के लंबित वित्तीय लाभ जारी करना कर्मचारियों की प्रमुख मांगें हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ