भारतीय छात्र पर चाकू से हमलाः अमेरिका ने घटना पर जताया दुख, जांच जारी

Attack on Indian Student in America: इंडियाना में भारतीय छात्र पर हुए हमले को अमेरिका ने हैरान करने वाला बताया है। भारतीय छात्र पर अमेरिका में चाकू से हमला हुआ है।

Attack on Indian Student in America

Attack on Indian Student in America: संयुक्त राज्य अमेरिका ने एक भारतीय छात्र पर हुए हमले पर खेद व्यक्त किया है। इंडियाना के एक जिम में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। भारतीय छात्र की पहचान वरुण राज पुचा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने भारतीय छात्र के सर में चाकू से हमला किया है। हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अमेरिका ने किया भारतीय छात्र को जल्द स्वस्थ होने की कामना

अमेरिकी विदेश विभाग ने भी वरुण के पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है और कहा है कि वह इस चल रहे मामले के बारे में किसी भी प्रश्न के लिए स्थानीय कानून प्रवर्तन का सहारा लेता है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने बताया, “हम भारतीय स्नातक छात्र वरुण राज पुचा के खिलाफ क्रूर हमले की रिपोर्ट से बहुत परेशान हैं। हम उन्हें जल्द पूरी तरह से ठीक होने की कामना करते हैं। हम इस चल रहे मामले के बारे में किसी भी प्रश्न के लिए स्थानीय कानून प्रवर्तन का सहारा लेते हैं।”

तेलंगाना का रहने वाला है छात्र

अमेरिका के इंडिया में हुए हमले से घायल भारतीय छात्र तेलंगाना का रहने वाला है। छात्र की पहचान वरुण राज पुचा रूप में की गई है। छात्र को इंडियाना के एक जिम में सिर में चाकू मार दिया गया था और वर्तमान में वह एक अस्पताल में जीवन मौत से जंग लड़ रहा है।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

एएनआई के अनुसार, अमेरिकी पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने भारतीय छात्र पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ