Aaj Ki Taaza Khabar: 'शांति समझौते पर कल होंगे हस्ताक्षर, फिर खुल जाएगा होर्मुज...', ट्रंप का बड़ा ऐलान

Aaj Ki Taaza Khabar: भारतीय सैन्य इतिहास में आज का दिन बेहद खास, IMA से पास आउट होंगी पहली बार महिला सैन्य अफसर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिवसीय विदेश दौरे के लिए रवाना, फ्रांस और स्लोवाकिया का करेंगे दौरा.सीएम योगी करेंगे BHU में राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन और RSS प्रमुख मोहन भागवत के केरल दौरे से जुड़ी बड़ी खबरें.

today live blog news updates

Aaj Ki Taaza Khabar: भारतीय सैन्य इतिहास में आज 13 जून का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज होने जा रहा है. उत्तराखंड के देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में स्प्रिंग टर्म 2026 की पासिंग आउट परेड (POP) का आयोजन किया जा रहा है. इस ऐतिहासिक मौके पर देश की राष्ट्रपति और सशस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ले रही हैं. इस बार की परेड बेहद खास है क्योंकि IMA के 94 साल के इतिहास में पहली बार 9 महिला सैन्य अफसर यहाँ से पास आउट होकर सीधे भारतीय सेना में कमीशन पा रही हैं. इस परेड में कुल 515 कैडेट्स ‘अंतिम पग’ पार कर देश के गौरवशाली सैन्य दल का हिस्सा बनेंगे.

विज्ञापन
  1. पीएम नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया के 6 दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपने 6 दिवसीय (13 से 18 जून) महत्वपूर्ण विदेश दौरे पर रवाना हो रहे हैं. वे फ्रांस के एविआन में आयोजित होने वाली G7 समिट में हिस्सा लेंगे और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. साथ ही, वे वहाँ ‘भारत इनोवेट्स’ (Bharat Innovates) इवेंट का उद्घाटन भी करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी स्लोवाकिया जाएंगे. साल 1993 में स्लोवाकिया की आजादी के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला स्लोवाकिया दौरा है.

विज्ञापन
  1. RSS प्रमुख मोहन भागवत का तीन दिवसीय केरल दौरा आज से

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत आज से तीन दिनों के केरल दौरे पर रहेंगे. अपने इस प्रवास के दौरान वे संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे. वे राज्य के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे. केरल में आगामी रणनीतियों के लिहाज से यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

  1. BHU में राष्ट्रीय सम्मेलन, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज वाराणसी के बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) का दौरा करेंगे. वे यहाँ विज्ञान भारती के दो दिवसीय 7वें राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य उद्घाटन करेंगे. इस सम्मेलन में देश भर से आए शीर्ष वैज्ञानिक और शिक्षाविद शामिल हो रहे हैं, जिसका उद्देश्य भारतीय विज्ञान परंपरा और आधुनिक शोधों के समन्वय को बढ़ावा देना है.

विज्ञापन

दिनभर की इन सभी बड़ी खबरों के पल-पल के लाइव अपडेट्स, वीडियो और विश्लेषणात्मक रिपोर्ट देखने के लिए News 24 के साथ जुड़े रहिए!

LIVE UPDATES

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फ्रांस के नीस शहर पहुंचे पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शांति समझौते पर कल होंगे हस्ताक्षर, फिर खुल जाएगा होर्मुज- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ने सोशल मीडिया पर लिखा- शांति समझौते पर कल हस्ताक्षर होंगे, इसके तुरंत बाद सबके लिए होर्मुज खुल जाएगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अर्नब बनर्जी को राज्य तृणमूल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है:

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फ्रांस में होगी पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात- व्हाइट हाउस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली सरकार की ओर से 14 जून को यमुना रिवरफ्रंट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गृह मंत्री अमित शाह ने जनसांख्यिकीय बदलावों पर बनी हाई-लेवल कमेटी के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए MHA के अधिकारियों के साथ की बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के गवर्नर डॉ. हरि बाबू कम्भमपति ने असम के जोरहाट के पास AN-32 विमान दुर्घटना में भारतीय वायु सेना के पांच कर्मियों की मौत पर शोक व्यक्त किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल के नैहाटी म्युनिसिपल चेयरमैन अशोक चटर्जी के बेटे अभिजीत चटर्जी को नैहाटी पुलिस ने गिरफ्तार किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चंड़ीगढ़ सेक्टर 11 में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने की फायरिंग, एक घायल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारी बारिश की वजह से हुआ लैंडस्लाइड

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: MBBS छात्रा सेजल पवार को 15 दिन की फोर्स लीव पर भेजा, परिसर में एंट्री बैन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई के प्रतिष्ठित केईएम (KEM) अस्पताल और मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. संस्थान ने एमबीबीएस (MBBS) की छात्रा सेजल पवार को तत्काल प्रभाव से 15 दिनों की 'फोर्स लीव' (अनिवार्य छुट्टी) पर भेज दिया है और उन्हें उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है.

प्रारंभिक जांच में यह पुष्टि हुई है कि वायरल वीडियो में दिख रही युवती सेजल पवार ही हैं. कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, वीडियो में उनके द्वारा कही गई बातें प्राथमिक रूप से पूरी तरह गलत और अस्वीकार्य पाई गई हैं. इसी के मद्देनजर अगले 15 दिनों तक सेजल पवार के केईएम अस्पताल परिसर, मेडिकल कॉलेज और हॉस्टल में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. इस अवधि में वह किसी भी शैक्षणिक या अन्य गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगी. मामले की गहराई से जांच के लिए एक पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो अगले 7 दिनों में अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फेमस यूट्यूबर अब्दुल खादरकी घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हैदराबाद: हैदराबाद के चिलकलगुडा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लोकप्रिय यूट्यूबर अब्दुल खादर की उनके घर में ही बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस को शक है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे मृतक के ससुराल वाले शामिल हो सकते हैं.

पुलिस के अनुसार, अब्दुल खादर और उनकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से गंभीर वैवाहिक विवाद चल रहा था, जिसके कारण दोनों अलग रह रहे थे. पुलिस को अंदेशा है कि इसी पारिवारिक कलह और रंजिश के चलते ससुराल पक्ष के लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पुलिस ने संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया है. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की सटीक पहचान की जा सके.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई कार, 4 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के रवा गांव के पास (चैनल नंबर 40 पर) एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार तीन महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस के अनुसार, सभी मृतक और घायल राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के नवाली गांव के रहने वाले थे. यह पूरा परिवार कार से दिल्ली के लिए रवाना हुआ था, तभी रास्ते में एक्सप्रेसवे पर यह दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे में घायल हुए जवाहर और उनके बेटे अक्षय को गंभीर हालत में इलाज के लिए नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा जिला अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली दंगे: शरजील इमाम ने कड़कड़डूमा कोर्ट में दोबारा दायर की जमानत याचिका

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश (UAPA) मामले में आरोपी शरजील इमाम ने एक बार फिर कड़कड़डूमा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होंने मामले में दूसरी बार अपनी नियमित जमानत याचिका दायर की है. इससे पहले, इसी साल 5 जनवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था. शरजील इमाम की ओर से दाखिल नई जमानत अर्जी में तर्क दिया गया है कि शीर्ष अदालत के फैसले को छह महीने बीत जाने के बाद भी इस मामले की कानूनी प्रक्रिया में कोई खास प्रगति (प्रोग्रेस) नहीं हुई है. इसके साथ ही दलील दी गई है कि वह पिछले छह साल से लगातार जेल में बंद हैं. कड़कड़डूमा कोर्ट ने इस याचिका पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 4 जुलाई की तारीख तय की है, जिसमें दिल्ली पुलिस को अपना पक्ष रखना होगा.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया के छह दिवसीय दौरे पर रवाना

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 18 जून 2026 तक फ्रांस और स्लोवाकिया की महत्वपूर्ण यात्रा पर रवाना हो गए हैं. इस छह दिवसीय दौरे का उद्देश्य यूरोप और प्रमुख वैश्विक साझेदारों के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करना है. पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर नीस (Nice) में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. फरवरी 2026 में भारत-फ्रांस संबंधों को 'स्पेशल ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप' में अपग्रेड किए जाने के बाद दोनों नेता इसकी प्रगति की समीक्षा करेंगे. 14 जून को दोनों नेता 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जो भारतीय स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों से जोड़ने और उच्च शिक्षा नवाचार को बढ़ावा देने पर केंद्रित है. इसके अलावा, 18 जून को पीएम मोदी पेरिस में यूरोप के प्रमुख टेक्नोलॉजी सम्मेलन 'VivaTech 2026' में शामिल होंगे, जहां इस बार भारत का सबसे बड़ा नेशनल पवेलियन स्थापित किया गया है.

प्रधानमंत्री 14-15 जून को स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा पर रहेंगे. 1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली ऐतिहासिक यात्रा होगी. ब्रातिस्लावा में वह वहां के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से मुलाकात करेंगे और स्थानीय उद्योगपतियों से संवाद करेंगे.

दौरे के बीच, 16-17 जून को पीएम मोदी फ्रांस के एवियन में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. यह लगातार आठवां मौका है जब भारत को G7 में आमंत्रित किया गया है, जहां भारत वैश्विक दक्षिण की चिंताओं को प्रमुखता से उठाएगा. यात्रा के अंत में पीएम मोदी पेरिस में भारतीय समुदाय से भी बातचीत करेंगे.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम: जोरहाट एयरबेस पर लैंडिंग के बाद वायुसेना के AN-32 विमान में लगी आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम के जोरहाट एयरबेस पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब भारतीय वायुसेना के एक AN-32 परिवहन विमान में लैंडिंग के तुरंत बाद अचानक आग लग गई. विमान ने नियमित उड़ान के बाद जैसे ही रनवे को छुआ, उसमें से धुआं और लपटें उठती देखी गईं. वायुसेना के सतर्क ग्राउंड स्टाफ और फायर ब्रिगेड की टीम ने बिना वक्त गंवाए तुरंत मोर्चा संभाला और सूझबूझ से आग पर काबू पा लिया. सैन्य सूत्रों के मुताबिक, विमान में सवार सभी क्रू मेंबर्स और पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. शुरुआती जांच में आग का कारण तकनीकी खराबी या लैंडिंग के दौरान घर्षण को माना जा रहा है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय नाविकों वाले चौथे जहाज पर हमले की खबर झूठी, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नई दिल्ली: भारतीय नाविकों से लदे एक और कमर्शियल जहाज़ पर हमले की खबरें पूरी तरह झूठी और अफवाह साबित हुई हैं. भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए आधिकारिक बयान जारी किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि सरकार ने प्रभावित बताए जा रहे मालवाहक जहाज़ 'Liaki Freedom' के कप्तान से सीधा संपर्क साधा है. कप्तान ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि जहाज़ पर किसी भी तरह का कोई हमला नहीं हुआ था और जो भी सूचनाएं मीडिया या सोशल मीडिया पर रिपोर्ट की गई थीं, वे पूरी तरह गलत हैं. मंत्रालय ने राहत जताते हुए कहा कि जहाज़ पर सवार चालक दल (क्रू) के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं और जहाज़ अपनी तय यात्रा पर है.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोशल मीडिया विवाद: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने वीडियो जारी कर मांगी माफी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अपने एक वायरल वीडियो को लेकर विवादों में घिरे स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे ने आखिरकार सोशल मीडिया के जरिए जनता से माफी मांग ली है. विवाद के बाद प्रणीत का सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था, जिसके दोबारा बहाल (रिस्टोर) होते ही उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया. वीडियो में भावुक होते हुए प्रणीत ने कहा, "यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी. मैं इसके लिए आप सभी से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं और मुझे एक और मौका दिया जाए." उन्होंने प्रशंसकों और दर्शकों को भरोसा दिलाते हुए आगे कहा कि वह इस गलती से सीख लेंगे और भविष्य में खुद को एक बेहतर इंसान और जिम्मेदार कलाकार बनाकर दिखाएंगे. फिलहाल इस माफीनामे के बाद सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एयर अरेबिया की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, कोच्चि में इमरजेंसी लैंडिंग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शारजाह से कोझिकोड जा रही एयर अरेबिया की फ्लाइट (G9 454) को तकनीकी खराबी के कारण शनिवार तड़के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. विमान के इंजन रिवर्स थ्रस्ट सिस्टम में आई समस्या के चलते फ्लाइट को कोच्चि की तरफ मोड़ा गया था. कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) के प्रवक्ता के अनुसार, सुरक्षा के मद्देनजर सुबह 3:19 बजे 'लोकल स्टैंडबाय' और फिर 3:34 बजे 'फुल इमरजेंसी' घोषित की गई थी ताकि आपातकालीन सेवाएं पूरी तरह तैयार रहें. इसके बाद सुबह 3:38 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में 170 यात्री, 9 शिशु और क्रू मेंबर सवार थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं. इस घटना से एयरपोर्ट के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा. तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद विमान सुबह 7:15 बजे कोझिकोड के लिए रवाना हो गया.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चेताया, ‘अब अदृश्य हो गए हैं युद्ध के हथियार और सैनिक’!

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तेलंगाना में वायुसेना के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बदलते युद्ध कौशल पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पारंपरिक युद्धों के दिन अब लद चुके हैं, जहां सिर्फ सैनिक और हथियार ही आमने-सामने होते थे. राजनाथ सिंह ने आधुनिक तकनीक के खतरों को रेखांकित करते हुए कहा, "आज के युद्धों में हम अक्सर न तो सैनिक देख पाते हैं और न ही हथियार." अब रडार, सैटेलाइट, ड्रोन, सेंसर और रोबोटिक्स जैसे हाई-टेक सिस्टम के कारण हमलावर का पता लगाना नामुमकिन हो गया है. हालात यहां तक पहुंच चुके हैं कि दुश्मन अब ट्रैफिक सिस्टम और सीसीटीवी कैमरों तक को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं. वायुसेना के नए अधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि उनकी ट्रेनिंग ने उन्हें इन अप्रत्याशित चुनौतियों के लिए तैयार किया है. उन्होंने योद्धाओं की नई पीढ़ी से भविष्य की इन आधुनिक रणनीतियों को गहराई से समझने की अपील की.

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी के आवास पर पुलिस और TMC नेताओं के ठिकानों पर ED की छापेमारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित कार्यालय सह आवास पर जांच टीम पहुंची है। कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी वहां मौजूद थीं। सुरक्षा के लिहाज से मकान के बाहर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है, और परिसर के भीतर जांच व पूछताछ की प्रक्रिया चल रही है।

मदन मित्र समेत 8 ठिकानों पर ED का छापा

नगर पालिका/निगम भर्ती भ्रष्टाचार मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। टीएमसी विधायक मदन मित्र के कमरहट्टी और भवानीपुर स्थित आवासों सहित बेलियाघाटा, संतोषपुर और दक्षिणेश्वर के कुल 8 स्थानों पर ED की टीमें पहुंची हैं। केंद्रीय सुरक्षा बलों की मौजूदगी में इन सभी ठिकानों पर गहन तलाशी और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजकोट-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण हादसा: 3 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

​Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजकोट अहमदाबाद हाईवे पर एक और दर्दनाक हादसे की बड़ी घटना सामने आई है। बेटी गांव के पास एक गैस टैंकर और ईको कार के बीच हुई भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पुलिस और कुवाड़वा पुलिस का काफिला तुरंत मौके पर पहुंचा और राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

देहरादून में पासिंग आउट परेड में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

देहरादून, उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) की स्प्रिंग टर्म-2026 पासिंग आउट परेड में शामिल हुईं।

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:पटना के गांधी मैदान के पास बिस्कोमान भवन की 13वीं मंज़िल पर आग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में पटना के गांधी मैदान के पास बिस्कोमान भवन की 13वीं मंज़िल पर आग लग गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर रितेश पांडे ने बताया, "लगभग 3.45 मिनट पर हम लोगों को सूचना प्राप्त हुई थी कि बिस्कोमान भवन की 13वीं मंज़िल से धुंआ निकल रहा है। हम लोग यहां 5 मिनट के भीतर पहुंच गए थे...हम लोगों ने पूरी तरह से आग पर नियंत्रण पा लिया है... संभवतः माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से ही ये आग लगी थी..."

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ