अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट से एक वीडियो सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला फ्लाइट में बिना हेडफोन के फोन पर बार-बार वीडियो चला रही थी. जिसके बाद उसे फ्लाइट से बाहर निकाल दिया गया. इस दौरान महिला ने गुस्सा भी किया.
बता दें कि यह घटना मियामी से टैम्पा जा रही फ्लाइट में हुई, जहां एक दूसरे यात्री ने इस झगड़े को रिकॉर्ड किया और बाद में इसे TikTok पर शेयर कर दिया.
वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि महिला नशे में थी और उसने अपने फोन पर तेज आवाज में वीडियो चलाते हुए हेडफोन का इस्तेमाल करने से मना कर दिया था.
X यूजर कॉलिन रग द्वारा शेयर की गई एक वीडियो पोस्ट के अनुसार, उस व्यक्ति ने TikTok पर कहा, 'मियामी से टैम्पा जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में एक नशे में धुत महिला ने हेडफोन का इस्तेमाल करने से मना कर दिया और अपने फोन से तेज आवाज में वीडियो चला रही थी.'
उन्होंने यह भी दावा किया कि फ्लाइट अटेंडेंट ने उन्हें प्लेन के गेट से निकलने से पहले ही हेडफोन इस्तेमाल करने के लिए कहा था, लेकिन 'महिला तुरंत गुस्सा हो गई और बदतमीजी करने लगी.'
उन्होंने आगे कहा, 'अमेरिकन एयरलाइंस के कर्मचारियों ने इसे बहुत अच्छे से संभाला और पूरे समय इज्जत से पेश आए,'
फुटेज में, महिला को प्लेन से उतारने के फैसले का विरोध करते हुए भी सुना जा सकता है.
क्रू और पुलिस से बहस करते हुए वह चिल्लाई, 'मैंने 30 सेकंड के लिए 50% साउंड पर एक वीडियो चलाया, और यही वजह है कि आप मुझे उतार रहे हैं.' आखिरकार पुलिस ने उसे एयरक्राफ्ट से बाहर निकाला और प्लेन में मौजूद कई पैसेंजर्स ने तालियां बजाईं.
एयरलाइन ने पहले ही जारी की थी चेतावनी
यह घटना यूनाइटेड एयरलाइंस की उस चेतावनी के कुछ दिनों बाद हुई है जिसमें कहा गया था कि जो पैसेंजर्स बिना हेडफोन के ऑडियो या वीडियो जोर से चलाएंगे, उन्हें सख्त एक्शन का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें फ्लाइट से निकालना या एयरलाइन के साथ यात्रा करने पर बैन भी शामिल है.
फरवरी में, एयरलाइन ने अपनी “ट्रांसपोर्ट करने से मना करने” की पॉलिसी को अपडेट किया, जिसमें उन स्थितियों के बारे में बताया गया है जिनमें पैसेंजर्स को बोर्डिंग से मना किया जा सकता है या फ्लाइट से निकाला जा सकता है.
बदले हुए नियम के तहत, जो यात्री बिना हेडफोन इस्तेमाल किए ऑडियो या वीडियो कंटेंट चलाते हैं, उन्हें प्लेन से उतारा जा सकता है. यह गाइडलाइन दूसरे नियमों के साथ आती है, जिनके उल्लंघन पर भी प्लेन से उतारा जा सकता है, जैसे एयरलाइन स्टाफ पर हमला करना या नंगे पैर यात्रा करना.
अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट से एक वीडियो सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, एक महिला फ्लाइट में बिना हेडफोन के फोन पर बार-बार वीडियो चला रही थी. जिसके बाद उसे फ्लाइट से बाहर निकाल दिया गया. इस दौरान महिला ने गुस्सा भी किया.
बता दें कि यह घटना मियामी से टैम्पा जा रही फ्लाइट में हुई, जहां एक दूसरे यात्री ने इस झगड़े को रिकॉर्ड किया और बाद में इसे TikTok पर शेयर कर दिया.
वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि महिला नशे में थी और उसने अपने फोन पर तेज आवाज में वीडियो चलाते हुए हेडफोन का इस्तेमाल करने से मना कर दिया था.
X यूजर कॉलिन रग द्वारा शेयर की गई एक वीडियो पोस्ट के अनुसार, उस व्यक्ति ने TikTok पर कहा, ‘मियामी से टैम्पा जा रही अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में एक नशे में धुत महिला ने हेडफोन का इस्तेमाल करने से मना कर दिया और अपने फोन से तेज आवाज में वीडियो चला रही थी.’
उन्होंने यह भी दावा किया कि फ्लाइट अटेंडेंट ने उन्हें प्लेन के गेट से निकलने से पहले ही हेडफोन इस्तेमाल करने के लिए कहा था, लेकिन ‘महिला तुरंत गुस्सा हो गई और बदतमीजी करने लगी.’
उन्होंने आगे कहा, ‘अमेरिकन एयरलाइंस के कर्मचारियों ने इसे बहुत अच्छे से संभाला और पूरे समय इज्जत से पेश आए,’
फुटेज में, महिला को प्लेन से उतारने के फैसले का विरोध करते हुए भी सुना जा सकता है.
क्रू और पुलिस से बहस करते हुए वह चिल्लाई, ‘मैंने 30 सेकंड के लिए 50% साउंड पर एक वीडियो चलाया, और यही वजह है कि आप मुझे उतार रहे हैं.’ आखिरकार पुलिस ने उसे एयरक्राफ्ट से बाहर निकाला और प्लेन में मौजूद कई पैसेंजर्स ने तालियां बजाईं.