'अमेरिका पर हमला हुआ तो तगड़ा जवाब मिलेगा', ईरान की धमकी पर डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार

Donald Trump: खामेनेई की मौत से भड़के ईरान ने मुंहतोड़ जवाब देने की धमकी दी तो राष्ट्रपति ट्रंप ने भी सीधी धमकी दी है। उन्होंने इससे ज्यादा बड़ा और भयानक हमला देने की धमकी दी है। इसलिए सोच विचारकर फैसला लेने की सलाह उन्होंने ईरान को दी है।

donald trump

Credit: Social Media

विज्ञापन

Donald Trump Warns Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर धमकी दी है। सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने बड़ा हमला करने की धमकी दी तो अमेरिका ने भी पलटवार करते हुए धमकी दी। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान ने हमला किया तो इतना जोरदार हमला करेंगे, जितना आज तक किसी ने किया नहीं होगा और न ही किसी ने देखा होगा। इसलिए हमला करने से पहले 100 बार सोच लें कि उसका अंजाम कितना भयानक और खतरनाक होगा?

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

विज्ञापन

खामेनेई की मौत के बाद ईरान की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा कि ईरान को अमेरिका पर हमला करने का कदम नहीं उठाना चाहिए, अन्यथा इसका परिणाम एक ऐसे जोरदार हमले के रूप में होगा, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा।ईरान ने अली खामेनेई की मौत के बाद धमकी दी है कि वे आज बहुत जोरदार हमला करने वाले हैं, जितना उन्होंने पहले कभी नहीं किया। लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उनसे ज्यादा ताकत लगाकर हमला करेंगे।

ईरान मना रहा 40 दिन का राष्ट्रीय शोक

बता दें कि ईरान ने अपने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत को इस्लामी क्रांति के नेता की हत्या का अपराध करार दिया है और कहा है कि शहीद नेता का पवित्र रक्त अमेरिका और इजरायल के आपराधिक शासन को जड़ से उखाड़ फेंकेगा। ईरान अली खामेनेई के निधन पर शोक स्वरूप 40 दिन का सार्वजनिक शोक मना रहा है। शिया इस्लाम में मौत के बाद का 40वां दिन (अरबईन) आध्यात्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण होता है। ईराक और अरब देशों में भी 3 दिन के शोक का ऐलान हुआ है।

विज्ञापन

खामेनेई की मौत को बताया गया शहादत

अली खामेनेई रुहोल्लाह खुमैनी के उत्तराधिकारी थे। ईरानी मीडिया उनकी मौत को शहादत के रूप में चित्रित कर रहा है। वहीं ईरान की सेना ने खामेनेई की मौत का बदला लेने की कसम खाई है। ईरानी मीडिया में खामेनेई की मौत को राष्ट्र की संप्रभुता के लिए अंतिम बलिदान के रूप में दर्शाया जा रहा है। अली खामेनेई के आधिकारिक फारसी खाते ने उनकी मौत होने की पुष्टि की और सूरह अल-अहजाब 33:23 से कुरान की एक आयत पोस्ट की, जिसका अनुवाद है- मोमिनों में ऐसे लोग भी हैं, जिन्होंने अल्लाह से किए गए वादे को निभाया है। उनमें से कुछ ने अपनी प्रतिज्ञा पूरी कर ली है और कुछ अभी भी प्रतीक्षा कर रहे हैं, और उन्होंने अपने वादे में जरा भी बदलाव नहीं किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ