हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अमेरिका में 165 साल पुरानी परंपरा खत्म, सोने के सिक्के पर फोटो के बाद डॉलर पर होंगे राष्ट्रपति ट्रंप के सिग्नेचर

Donald Trump Signature: अमेरिकी की करेंसी डॉलर में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। करेंसी से जुड़ी 165 साल पुरानी परंपरा खत्म हो रही हैं। अब डॉलर पर राष्ट्रपति ट्रंप के साइन होंगे। इससे पहले ट्रंप की फोटो वाला सोने का सिक्का जारी करने की घोषणा हुई थी।

विज्ञापन
अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल अकाउंट पोस्ट लिखी है।

Changes in US Currency: अमेरिका इस साल अपना 250वां स्वतंत्रता वर्ष मना रहा है। इस मौके पर अमेरिका में 2 बड़े फैसले लिए गए हैं। पहले एक खास सोने का सिक्का जारी करने की घोषणा हुई थी, जिस पर मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप की फोटो होगी। अब 165 साल पुरानी परंपरा खत्म करते हुए ऐलान किया गया है कि अब अमेरिकन करेंसी डॉलर पर राष्ट्रपति ट्रंप के साइन होंगे। ऐसे में 165 साल में पहली बार अमेरिकी की करेंसी में बदलाव होगा।

अमेरिकी ट्रेजरी डिपार्टमेंट का प्रेस नोट जारी

बता दें कि अमेरिकी सरकार की करेंसी को लेकर बदलाव की घोषणा पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। अमेरिका के इतिहास में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि पद पर आसीन किसी राष्ट्रपति के साइन करेंसी पर अंकित होंगी। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने गुरुवार को इस घोषणा संबंधी प्रेस नोट जारी किया। 1861 से अब तक डॉलर पर ‘ट्रेजरर ऑफ द यूनाइटेड स्टेट्स’ के साइन होते थे, जिसे अब हटाया जाएगा और राष्ट्रपति ट्रंप के साइन अंकित किए जाएंगे।

ट्रंप को ईरान से मिला ‘गिफ्ट’, US प्रेसिडेंट का कैबिनेट में खुलासा, बोले- होर्मुज से निकलने दिए 10 ऑयल टैंकर

विज्ञापन

जून 2026 में नए नोट छपेंगे और रिलीज होंगे

आदेश के अनुसार, जून 2026 से 100 डॉलर के नए नोट छापेंगे। इन नए नोटों पर ही राष्ट्रपति ट्रंप और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के सिग्नेचर होंगे। इसके बाद धीरे-धीरे करके अन्य नोट छापे जाएंगे। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह पहल देश की आर्थिक प्रगति और ऐतिहासिक उपलब्धी का प्रतीक होगी। US ट्रेजरर ब्रैंडन बीच ने भी ट्रंप सरकार के फैसले का समर्थन किया है और नए नोट जारी करने के मौके पर भव्य कार्यक्रम करने का प्रस्ताव दिया है।

सोने के सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप की फोटो होगी

बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की फोटो वाला सोने का सिक्का जारी करने का ऐलान किया गया था। 24 कैरेट के गोल्ड कॉइन में ट्रंप की फोटो ‘रिजॉल्यूट डेस्क’ पर झुके हुए और मुट्ठी भींचे हुए होगी। ट्रंप से पहले 1926 में जब अमेरिकी की आजादी के 150 वर्ष पूरे हुए थे, तब जारी हुए सिक्के पर जॉर्ज वॉशिंगटन की फोटो छपी थी, लेकिन बता दें कि अमेरिका का कानून किसी जीवित राष्ट्रपति की तस्वीर करेंसी पर छापने की अनुमति नहीं देता है।

विज्ञापन

जंग रोकने के लिए भारत पर क्यों टिका है ईरान का भरोसा? ये हैं 5 बड़े कारण

सिक्के पर ट्रंप की फोटो को मंजूरी मिलनी बाकी

हालांकि अमेरिकी ‘कमीशन ऑफ फाइन आर्ट्स’ ने 19 मार्च 2026 को सिक्के के डिजाइन को मंजूरी दी। लेकिन सिक्के पर ट्रंप की फोटो के लिए औपचारिक स्वीकृति मिलनी बाकी है। 4 जुलाई 1776 को अमेरिका ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी। अमेरिकन डिक्लेरेशन ऑफ इंडिपेंडेंस को अपनाया गया था, जिसके तहत 13 अमेरिकी उपनिवेश ग्रेट ब्रिटेन से आजाद हुए थे। इसलिए हर साल 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola