Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक में बड़ा हादसा, 5 की मौत
कर्नाटक के हासन तालुका के मोसालेहोसल्ली गांव में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान एक ट्रक ने जुलूस में शामिल लोगों को कुचल दिया। 5 से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बीस से ज़्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी मोहम्मद सुजेता दाउदु मौके पर मौजूद थे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'न्यूयॉर्क घोषणापत्र' के पक्ष में भारत ने किया मतदान
भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश किए गए 'न्यूयॉर्क घोषणापत्र' के पक्ष में मतदान किया। इस घोषणापत्र में फ़िलिस्तीन राज्य की स्थापना और दो-राष्ट्र समाधान के समर्थन का आह्वान किया गया है। इस प्रस्ताव के पक्ष में 142 देशों ने मतदान किया जिनमें भारत भी शामिल रहा। 10 देश जिनमें अमेरिका और इज़रायल जैसे प्रमुख देश हैं - ने इसका विरोध किया, जबकि 12 सदस्य देशों ने मतदान से दूरी बनाई। यह घोषणापत्र फ़िलिस्तीन को पूर्ण सदस्यता दिलाने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम भगवंत मान ने किए कई ऐलान
पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा है कि मैंने कुछ दिन पहले घोषणा की थी कि राज्य सरकार नष्ट हुई फसलों के लिए किसानों को प्रति एकड़ 20,000 रुपये देगी. जब तक हर एक किसान को फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिल जाता, वह चैन से नहीं सोएगा. विशेष "गिरदावरी" (फसल क्षति आकलन) कल (13 सितंबर) से शुरू होनी चाहिए और पूरी प्रक्रिया 45 दिनों के भीतर पूरी हो जाएगी.
सीएम ने कहा कि जिन लोगों के घर बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें न्यूनतम 40,000 रुपये दिए जाएंगे, पिछली सरकारें केवल 6,800 रुपये देती थीं. जिन लोगों की गाय या भैंस खो गई है, उन्हें सरकार 37,500 रुपये देगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AAP MLA को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा
पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह को तरनतारन की अदालत ने 4 साल की सजा सुनाई है। 10 सितंबर को अदालत ने 12 साल पहले युवती से मारपीट करने और छेड़छाड़ के आरोप में उन्हें दोषी ठहराया था, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
अदालत ने घटना के वक्त टैक्सी ड्राइवर रहे विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के अलावा 5 पुलिसकर्मियों दविंदर कुमार, सारज सिंह, अश्वनी कुमार, तरसेम सिंह और हरजिंदर सिंह को भी दोषी ठहराया।
हालांकि, कोर्ट ने गगनदीप सिंह और पुलिसकर्मी नरिंदरजीत सिंह और गुरदीप राज को ज्यूडिशियल हिरासत में नहीं भेजा। यह पूरा मामला 2013 का है। उस समय विधायक लालपुरा टैक्सी ड्राइवर थे। उन पर शादी में आई युवती के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। युवती ने टैक्सी ड्राइवरों पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 3 दिन में 5 राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी, 71850 करोड़ की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 से 15 सितंबर तक मिजोरम, मणिपुर, असम, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री 71,850 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: टैरिफ पर मोहन भागवत का बयान
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने टैरिफ को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को यह डर सता रहा है कि अगर कोई और उनसे बड़ा हो गया तो उनका क्या होगा? अगर भारत बड़ा हो गया तो वे कहां के रहेंगे? इसलिए उन्होंने टैरिफ लगा दिया। सब 'मैं और मेरा' का खेल है और इसी खेल में यह सब हो रहा है। जब वे समझ जाएंगे कि 'मैं और मेरा' वास्तव में 'हम और हमारा' है तो सभी मुद्दे समाप्त जाएंगे।्र
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में जहर खाने वाले शख्स की मौत
लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में बुलंदशहर के युवक अजय उर्फ धर्मेश की जहर खाने की मौत हो गई है। उसने सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। आज सुबह गौतम पल्ली थाना क्षेत्र में अजय ने जहर खाया था। मृतक की बुलंदशहर में आटा चक्की थी। ट्रांसफार्मर लोड के चलते आटा चक्की बंद चल रही थी।
बिजली विभाग के अधिकारियों ने एक बार लोड बढ़वाया तो कुछ समय बाद फिर ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसके बाद दोबारा पीड़ित ने एप्लीकेशन लगाई थी, लेकिन बिजली विभाग उसे 70% पैसा जमा करने के लिए बोला था। पैसा नहीं जमा करने के चलते परेशान चल रहा था। ट्रांसफार्मर दोबारा न लगने से आटा चक्की का व्यवसाय ठप था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर
वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। 14 सितम्बर रविवार से फिर से वैष्णो देवी यात्रा शुरू होगी। 26 अगस्त को भारी बारिश और भूस्खलन के बाद यात्रा बंद की गई थी और अब 17 दिन बंद रहने के बाद यात्रा फिर से शुरू की जा रही है। 26 अगस्त को वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन में 34 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गिरफ्तार आतंकियों से पूछताछ में खुलासे
दिल्ली की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसी के द्वारा 5 राज्यों में चलाए गए ऑपरेशन में गिरफ्तार 5 आतंकियों की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आतंकियों में से कुछ फिदायीन बनने की तैयार हो चुके थे। आतंकियों की चैट्स से खुलासा हुआ है कि वे टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम देने वाले थे। इनके निशाने पर कुछ राइट विंग लीडर थे। अभी इस मॉड्यूल में कुछ और लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जेपी नड्डा कल पटना के दौरे पर जाएंगे
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल 13 सितंबर को बिहार के दौरे पर जाएंगे। जहां वे पटना में निजी कार्यक्रम में भाग लेंगे। वहीं बिहार BJP के प्रदेश कार्यालय में अहम बैठक भी करेंगे। जानकारी के अनुसार, जेपी नड्डा सुबह 11 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सबसे पहले वे एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर में प्रदेश BJP कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ कोर कमेटी की अहम बैठक करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आत्मदाह का प्रयास मामले में केस दर्ज
2 दिन पहले बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर किए गए आत्मदाह के प्रयास का मामला गरमा गया है। मामले में अब सपा के पूर्व विधायक के भाई पर FIR दर्ज हुई है। पीड़ित की तहरीर पर अलीगढ़ पुलिस ने 2 FIR दर्ज की हैं। पहली FIR में पीड़ित युवक योगेंद्र से 6 लाख की ठगी के मामले में 4 लोगों दानू उर्फ दानिश, वसीम, नादीम और मास्टर को नामजद किया गया है। दूसरी FIR सपा के पूर्व विधायक रहे जमीरउल्लाह के भाई शमीम अहमद, फहीम और कटिया पर मारपीट और छेड़छाड़ के धाराओं में दर्ज हुई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीपी राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण समारोह
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का शपथ ग्रहण समारोह आज राष्ट्रपति भवन में हुआ। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी मौजूद रहे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को आज सुनाई जाएगी सजा
पंजाब के खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को आज सजा सुनाई जाएगी। तरनतारन जिला अदालत ने साल 2013 में लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट मामले में विधायक को दोषी करार दिया गया है। इसी मामले में उन्हें आज सजा सुनाई जाएगी।
घटना साल 2013 की तरनतारन के एक विवाह समारोह की है। उन दिनों लालपुरा बतौर टैक्सी ड्राइवर काम करते थे। लड़की द्वारा शिकायत करने पर पुलिसकर्मियों और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर लड़की से अभद्र व्यवहार किया गया था। उससे मारपीट और छेड़छाड़ की गई थी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन का समय बदलेगा
विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव होगा। दरअसल अब दर्शन का समय बढ़ाया जाएगा और भक्तों को बांके बिहारी के लाइव दर्शन भी कराए जाएंगे। मंदिर में अब VIP पर्ची भी बंद हो जाएगी। बांके बिहारी हाई लेवल मैनेजमेंट कमेटी के चौथी बैठक में हुए कई बड़े फैसलों पर सहमति बनी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राधाकृष्णन आज लेंगे उपराष्ट्रपति पद की शपथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवनिर्वाचित आज शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को आज पद की गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी. महाराष्ट्र के राज्यपाल रहे राधाकृष्णन आज सुबह 10 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे. उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद, राधाकृष्णन ने कल गुरुवार को राज्यपाल का पद छोड़ दिया था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मॉरीशस के PM रामगुलाम आज आएंगे अयोध्या
मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉक्टर नवीनचंद्र रामगुलाम आज अयोध्या का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे और फिर दोनों मिलकर रामलला के दर्शन करेंगे। सुबह 11 बजे मॉरीशस के प्रधानमंत्री वाराणसी से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे वे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। रामगुलाम से पहले पिछले शुक्रवार को भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे भी अयोध्या आए थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति को जेल की सजा
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को जेल की सजा हुई है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के 5 न्यायधीशों वाली बेंच ने 4-1 के अनुपात में सजा का ऐलान किया। मामला बहुमत से साल 2022 का चुनाव हारने के बाद सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश रचने का है। इसमें बोल्सोनारो को दोषी करार देकर 27 साल 3 महीने की सजा सुनाई गई है। अब उन्हें लगभग 3 दशक तक जेल में रहना होगा। सजा होने के बाद बोल्सोनारो देश के इतिहास में लोकतंत्र पर हमला करने के लिए दोषी ठहराए जाने वाले पहले पूर्व राष्ट्रपति बन गए हैं।
यह भी पढ़ें: Gen Z Defination: कौन हैं जेन Z? जिन्होंने नेपाल में पलटी सत्ता, 124 साल में कैसे बदली जेनरेशन
Aaj Ki Taaza Khabar : नमस्कार, आज 12 सितंबर 2025 दिन शुक्रवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है. आज की प्रमुख खबर की बात करें तो ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को तख्तापलट की साजिश रचने के मामले में 27 साल और 3 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है. वहीं आज AAP विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को पंजाब की कोर्ट छेड़छाड़ और मारपीट केस में सजा सुनाएगी.
दूसरी ओर, दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम, उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. प्रधानमंत्री मोदी आज भारत की पांडुलिपि विरासत पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे और ज्ञान भारतम् पोर्टल की शुरुआत करेंगे. मॉरीशस के PM रामगुलाम आज अयोध्या जाएंगे. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
5 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
7 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
11 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
12 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
15 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
15 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
19 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
19 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
19 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines