Live Updates
14 Jun 2026 Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा एयरपोर्ट से 15 जून से शुरू होगी पहली फ्लाइट
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से 15 जून को कमर्शियल उड़ान सेवाओं का शुभारंभ होने जा रहा है. उद्घाटन के अवसर पर इंडिगो एयरलाइंस पहली एयरलाइन के रूप में अपनी सेवाएं शुरू करेगी. पहली कमर्शियल उड़ान में 172 किसान सफर करेंगे.
14 Jun 2026 Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अभिषेक बनर्जी, पार्टी नेता गौतम देब और चंद्रिमा भट्टाचार्य TMC प्रमुख ममता बनर्जी के आवास से रवाना हुए
14 Jun 2026 Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रोहिताश्व रॉय को झारखंड का नया महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दोनों नेताओं ने वैश्विक महत्व के मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए- विक्रम मिस्री
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ममता बनर्जी से मिलने पहुंचे अभिषेक बनर्जी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हस्ताक्षर की जालसाजी के मामले में कुणाल घोष से CID ने की पूछताछ
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के CM भगवंत मान के साथ सोहना गांव में रोड शो किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने उन्नाव के इसुनिया गांव में खेल के मैदान की जमीन पर बना अवैध मदरसा हटाया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने विला केरीलोस का दौरा किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत के टैलेंट और यूरोपियन कैपिटल के बीच एक ब्रिज बन रहा है- पीएम मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फ्रांस में पीएम मोदी का संबोधन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति मैक्रों से मिले पीएम मोदी
फ्रांस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की मुलाकात हुई. दोनों ने साथ मिलकर Nice में start up ecosystem से जुड़े कार्यक्रम Bharat Innovates का उद्घाटन किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अंताल्याः धीरज और कुमकुम ने वर्ल्ड कप मिक्स्ड तीरंदाजी में जीता गोल्ड
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत के तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा और कुमकुम मोहद ने अंताल्या में हुए तीरंदाजी वर्ल्ड कप में ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर रिकर्व मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जबलपुर में नदी में नहाने गए दोस्तों में से 2 की डूबने से मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश के जबलपुर की गौर नदी में सिलुआ घाट पर नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. नदी में नहाने उतरे 5 दोस्तों में 2 लोगों की पानी में डूबने से मौत हो गई. नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए थे. चौखड़ा निवासी 19 साल के ध्रुव पटेल और 17 साल के सागर पटेल के रूप में हुई दोनों मृतक युवकों की पहचान हुई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओमान के समुद्र में डूबी नाव, 14 भारतीय सवार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओमान के रास अल हद्द तट के पास समुद्र में 14 भारतीयों को लेकर जा रही एक पारंपरिक धौ (नौका) अचानक से डूब गई. इसके बाद वहां बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया. अमेरिकी नौसेना ने इस आपात स्थिति की जानकारी तटीय अधिकारियों और भारतीय नौसेना को दी, जिसके बाद सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 14 जून की सुबह ओमान के रास अल हद्द से करीब 80 समुद्री मील पूर्व में हुई. सूचना मिली कि एक पारंपरिक धौ समुद्र में संकट में है और उसके डूबने का खतरा पैदा हो गया है. इस नाव पर कुल 14 भारतीय सवार थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मातोश्री में उद्धव ठाकरे की सांसदों की बैठक शुरू
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मातोश्री में उद्धव ठाकरे की सांसदों की बैठक शुरू हो गई है. बैठक में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित सांसद:
1. अरविंद सावंत – मुंबई दक्षिण
2. अनिल देसाई – मुंबई दक्षिण मध्य
3. राजाभाऊ वाजे – नासिक
4. संजय दिना पाटिल – मुंबई उत्तर-पूर्व (रास्ते में हैं, जल्द पहुंचेंगे)
ऑनलाइन शामिल हुए सांसद:
1. संजय देशमुख – यवतमाल-वाशिम
2. नागेश पाटिल आष्टीकर – हिंगोली
बैठक में शामिल नहीं हुए सांसद:
1. संजय जाधव – परभणी
2. भाऊसाहेब वाकचौरे – शिर्डी
3. ओमराजे निंबालकर – धाराशिव (पहले से सूचना दी थी, उनका पुत्र अस्पताल में भर्ती है)
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ब्राजील में बंजी जंपिंग के दौरान हादसा, 115 फीट ऊंचाई से गिरी युवती की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के लिमेइरा और कोर्डेइरोपोलिस शहरों को जोड़ने वाले 'पोंटे डो एस्केलेटो'पर एक हादसा हो गया. यह पुल हाल के दिनों में एडवेंचर के शौकीनों और पर्यटकों के लिए एक पसंदीदा स्पॉट बन गया था. लेकिन इस जगह पर सरकार या किसी आधिकारिक संस्था की कोई निगरानी या सुरक्षा रेगुलेशन लागू नहीं था.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतका मारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रीटास ने इस खतरनाक बंजी जंप और उसका वीडियो शूट कराने के लिए 'एंट्रे कोर्डास' नाम की प्राइवेट कंपनी को करीब 290 डॉलर (लगभग 24,500 रुपये) दिया था. वह अपनी वीडियो को यादों में समेटना चाहती थी.
युवती से पहले तीन और लोगों ने वहां से जंप लगाई थी, जो सुरक्षित रहे. लेकिन जैसे ही लड़की की बारी आई, वहां मौजूद क्रू मेंबर्स ने सुरक्षा नियमों को पूरी तरह ताक पर रख दिया।.क्रू मेंबर्स ने युवती को कूदने का इशारा करने या नीचे धकेलने से पहले यह चेक करना भूल गए उसकी सुरक्षा रस्सी ठीक से बंधी है या नहीं.
जैसे ही युवती ने पुल से नीचे छलांग लगाई, वहां मौजूद लोगों को तुरंत पता चल गया कि सके पैर या शरीर से कोई रस्सी जुड़ी हुई ही नहीं थी. लड़की सीधे 35 मीटर (करीब 115 फीट) नीचे जा गिरी. हादसे के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों के हाथ पांव फुल गए. लड़की की मौत हो गई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उद्धव ठाकरे की बैठक में पहुंचे सांसद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में पूर्व मुख्यमंत्री और शिव सेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में शिव सेना UBT सांसदों की बैठक बुलाई, जिसमें सांसद संजय राउत और राजाभाऊ पराग प्रकाश वाजे के अलावा शिवसेना (UBT) सांसद अनिल देसाई भी मातोश्री पहुंचे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के महाधिवक्ता का इस्तीफा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के महाधिवक्ता पी के शाही ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह नीतीश कुमार की सरकार में महाधिवक्ता बने थे. वह नीतीश सरकार में पहले शिक्षा मंत्री भी थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM शुभेंदु का दिल्ली दौरा रद्द
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का आज रविवार शाम दिल्ली का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नगरोटा में कार-बस में टक्कर, 3 की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू कश्मीर के नगरोटा इलाके में कार और बस की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हुए हैं. नगरोटा सब-डिविजन के जगती-कारली इलाके में बीती रात यह सड़क हादसा हुआ. हरियाणा नंबर की एक कार यात्रियों से भरी बस से टकरा गई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देहरादून में सांप्रदायिक हिंसा में 25 अज्ञात लोगों पर FIR
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहसपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बैरागीवाला गांव में कल देर शाम पानी को लेकर हुए विवाद के बाद सांप्रदायिक हिंसा की घटना हुई. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 3 नामजद आरोपियों और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. झड़प के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है. आरोप है कि गुस्साई भीड़ ने पहले आरोपियों के घरों पर पत्थरबाज़ी की और बाद में उनमें से एक घर में आग लगा दी. इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए हालात पर नज़र रखी जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गंगा एक्सप्रेसवे पर हादसा, पंजाब के पिता-पुत्री की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मनोना धाम आंवला बरेली से पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं की टाटा मैजिक में गंगा एक्सप्रेसवे पर अयोध्या से हरिद्वार जा रहे टेंपो ट्रैवलर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें पिता पुत्री की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि, अन्य सात यात्री घायल हो गए।
पंजाब के जिला मोहाली के थाना डिकोली के गांव जीरकपुर निवासी लक्ष्मण सिंह अपने परिवार के नौ सदस्यों के साथ टाटा मैजिक से मनोना धाम आंवला बरेली से वापस लौट रहे थे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: माला रॉय और सायानी घोष दिल्ली रवाना
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में टीएमसी बागी ग्रुप से माला रॉय और सायानी घोष कोलकाता से दिल्ली के लिए निकल गई हैं. हालांकि उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात नहीं की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी 20 जून को राष्ट्रपति मुर्मू के गांव जाएंगे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को ओडिशा में राष्ट्रपति मुर्मू के ससुराल वाले गांव जाएंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री 20 जून को ओडिशा के मयूरभंज जिले में राष्ट्रपति के ससुराल वाले गांव पहाड़पुर जाएंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत की खबर सामने आई है. बता दें कि नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत प्रिंस की मौत हुई है. खान सर के कोचिंग पर हमले के मामले में प्रिंस आरोपी था. प्रिंस FIR होने के बाद अपने 6-7 दोस्तों के साथ नेपाल में रह रहा था. देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. परिजन नेपाल पहुंच रहे हैं. प्रिंस पर 2021 में भी खान सर के कोचिंग पर हमले का आरोप था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र में भी सियासी हलचल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल के बाद अब महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के कुछ सांसदों के पाला बदलने की अटकलें लगाई जा रही है. इस बीच पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार (14 रविवार) को अपने सभी सांसदों की बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक यह बैठक मुंबई के बांद्रा ईस्ट स्थित ठाकरे परिवार के आवास मातोश्री में दोपहर 12 बजे होगी.
दरअसल एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के नेताओं द्वारा यह दावा किए जाने के बीच कि कुछ शिवसेना (यूबीटी) सांसद पाला बदलने की तैयारी कर रहे हैं, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने पार्टी के सभी सांसदों को रविवार को मातोश्री में एक बैठक के लिए मुंबई बुलाया है. यह बैठक शिंदे सेना द्वारा शिवसेना (यूबीटी) के संसदीय विंग में फूट डालने की कोशिशों को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच हो रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शरद पवार को रामदास आठवले का ऑफर
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार की पार्टी NCP (SP) के कांग्रेस में संभावित विलय की चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने नया ऑफर दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जाने के बजाय शरद पवार को NDA में शामिल होना चाहिए. आठवले ने यह भी कहा कि अगर पवार को BJP से कोई दिक्कत है तो वे उनकी पार्टी RPI में भी आ सकते हैं.
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, मुंबई में शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान रामदास आठवले ने कहा कि पहले वह खुद शरद पवार को कांग्रेस के साथ जाने की सलाह दे चुके हैं, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. उनके मुताबिक कांग्रेस पहले जितनी मजबूत नहीं रही, इसलिए पवार के लिए NDA एक बेहतर विकल्प हो सकता है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास झपकी लगने से स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फेज वन थाना क्षेत्रांतर्गत फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस के चालक की महामाया फ्लाइओवर के पास झपकी लग गई। इस चूक के चलते बस गंदे नाले से पहले अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर आधी पलट गई। उसमें सवार 29 यात्रियों के बीच चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मदद करनी शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
पीआरवी और फेज वन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बाहर निकाला। 17 घायल यात्रियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गनीमत रही कि किसी के कोई गंभीर चोट नहीं आई। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने से इनकार किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: France के Nice में प्रधानमंत्री मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज France के राष्ट्रपति Macron के साथ लगभग 4 घंटे रहेंगे, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा द्वीपक्षीय वार्ता शामिल है. प्रधानमंत्री आज ही Nice के कार्यक्रमों के बाद आज ही अपनी दो दिनों की यात्रा पर Slovakia की राजधानी ब्रातिस्लावा के लिए रवाना हो जायेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका के रूखे बयान से भारत में लोग नाराज
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: Gulf of Oman में अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नविकों की मौत पर अमेरिका के रूखे बयान से भारत में लोग नाराज हैं.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विदेश मामलों के जानकार Shashi Tharoor ने कहा है कि घटना पर अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio का स्टेटमेंट दुखद है. उनका कहना है कि कोई मित्र और राजनीतिक साझेदार इस तरह की प्रतिक्रिया कैसे दे सकता है.
अमेरिकी विदेश मंत्री Rubio ने भारत के विदेश मंत्री जयशंकर द्वारा घटना पर नाराजगी जताने के बाद कहा था कि Gulf of Oman में अमेरिकी नाकेबंदी का सम्मान बेहद जरूरी है और किसी भी तरह से कानून तोड़ने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पार्किंग विवाद में ट्रक ड्राइवर ने लात-घूंसों से पीटा, पीड़ित ने 4 दिन बाद तोड़ा दम
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बाहरी दिल्ली में सिरसपुर के धर्मकांटा पर दो ट्रक ड्राइवर के बीच पार्किंग को लेकर हुए विवाद ने हिसंक रूप ले लिया. एक ड्राइवर ने दूसरे को लात-घूंसों से इस कदर पीटा कि चार दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई.
पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को लोनी (गाजियाबाद) से गिरफ्तार कर लिया. मृतक मूलत: उत्तर प्रदेश के कासगंज और अब लंबे समय से दिल्ली के सिरसपुर के चंदन विहार में रह रहे थे.
बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी. सक्सेना ने बताया कि सात जून को पुलिस को रोहिणी के बाबा साहेब अंबेडकर से एक व्यक्ति के घायलावस्था में भर्ती होने की सूचना मिली.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्लीः रेस्टोरेंट में एक साथ 3 सिलेंडर ब्लास्ट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के कालकाजी-गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास स्थित पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट में आज रविवार सुबह लगी भीषण आग में 3 कमर्शियल LPG सिलेंडर फट गए. आग की सूचना के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. दमकलकर्मियों ने इमारत की दूसरी मंजिल से बुजुर्ग सीता देवी को सुरक्षित बाहर निकाला. बताया गया है कि यह घर बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और तीन मंजिलों के साथ-साथ तीसरी मंजिल की छत पर बने अस्थायी ढांचे वाला है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फ्रांस में मिलेंगे PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फ्रांस में G7 के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की द्विपक्षीय बैठक बुधवार (17 जून) को भारतीय समयानुसार शाम 6:15 बजे होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी आज फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ करेंगे बैठक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान आज फ्रांस के नीस (Nice) शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बैठक करेंगे. नीस में, दोनों नेता संयुक्त रूप से ‘भारत इनोवेट्स’ (Bharat Innovates) कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज टीएमसी के बागी सांसदों से दिल्ली में मुलाकात करेंगे CM अधिकारी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के बागी सांसदों से दिल्ली में मुलाकात करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दौसा में UP रोडवेज बस की ट्रक से टक्कर, 20 घायल
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के दौसा में आगरा बाईपास पर उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई, जिसमें 20 लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मध्यस्थ पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त करने के लिए एक प्रारंभिक समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर किए जाएंगे. हालांकि, ईरान ने इस बात से इनकार किया कि समझौते पर इतनी जल्दी हस्ताक्षर होने जा रहे हैं. हालांकि शनिवार को इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने हस्ताक्षर की समय-सीमा को लेकर सावधानी बरतने की बात कही. सरकारी मीडिया के अनुसार, बघाई ने कहा, “समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की सटीक तारीख के बारे में हमें इंतजार करना होगा, हालांकि यह कल नहीं होगा.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आधिकारिक यात्रा के दौरान आज फ्रांस के नीस (Nice) शहर में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ बैठक करेंगे. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के बागी सांसदों से दिल्ली में मुलाकात करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के संक्षिप्त दौरे पर रहेंगे.
UP समेत पांच राज्यों में इसी साल हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर-दिसंबर महीने में हो सकते हैं. दरअसल अगले साल फरवरी में प्रस्तावित जनगणना के दूसरे चरण में बाधा नहीं आने देने के लिए केंद्र सरकार इन राज्यों में फरवरी-मार्च से पहले चुनाव कराने पर विचार कर रही है. भाजपा नेतृत्व ने तो इस संबंध में सभी राज्य इकाईयों को आगाह करते हुए चुनावी तैयारियों को इसी महीने अंतिम रूप देने का निर्देश भी दे दिया है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 21 की मौत
1 hr agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
3 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
6 hrs agoLIVE: इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी विजय की पार्टी TVK, नेता का बड़ा दावा
7 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
16 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
18 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
22 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
23 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
1 day agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines