Live Updates
23:11 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मणिपुर में करीब 24 घंटे तक लगातार चला सर्च ऑपरेशन, 6 शव बरामद

22:21 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AIADMK के पूर्व नेता बेंजामिन, DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन की मौजूदगी में DMK में शामिल हुए

---विज्ञापन---

21:32 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने हर वर्ग का ध्यान रखा- चिराग पासवान

20:28 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ये 12 वर्ष सरकार और समाज की सहभागिता का उत्सव बनाने वाले रहे हैं- पीएम मोदी

---विज्ञापन---

19:56 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देश के लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के बाद अपना भरोसा हमें सौंपा था- पीएम मोदी

19:52 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ये सम्मान हम सबकी उपलब्धि है- पीएम

---विज्ञापन---

19:48 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज का दिन यादगार है- पीएम मोदी

18:50 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने भारत मंडपम में देश भर के NDA नेताओं के साथ बैठक की

---विज्ञापन---

17:56 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर पटाखा फैक्ट्री आग मामले में बड़ा एक्शन

जयपुर पटाखा फैक्ट्री आग मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए SHO समेत 8 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

17:53 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के वासणा में झुग्गियों में लगी आग

---विज्ञापन---

17:29 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:पीएम मोदी ने भारत मंडपम में साथी NDA नेताओं के साथ झालमुरी का आनंद लिया

16:53 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलिकॉप्टर क्रैश

पाकिस्तानी सेना का Mi-17 हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इसमें मौजूद पायलट समेत सभी लोगों की मौत हो गई.

---विज्ञापन---

16:52 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत मंडपम में एनडीए की बैठक जारी

पीएम मोदी की अध्यक्षता में भारत मंडपम में NDA की बैठक जारी है. इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम दिग्गज शामिल हैं. बैठक के दौरान चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी के अभिनंदन का प्रस्ताव पेश किया.

16:09 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह NDA नेताओं की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली के भारत मंडपम पहुंचे

---विज्ञापन---

15:29 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा के सभापति ने सुष्मिता देव का इस्तीफा स्वीकार किया

15:00 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्लीः कर्नाटक के मुख्यमंत्री DK से मिले बघेल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने आज बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से कर्नाटक भवन में मुलाकात की.

---विज्ञापन---

14:59 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को HC से जमानत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली हाई कोर्ट ने NIA द्वारा दायर UAPA केस में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दी. इस केस में टेरर फंडिंग और LeT से लिंक के आरोप शामिल हैं.

14:40 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैं उनसे शिष्टाचार के नाते मिलने गई थी- सुष्मिता देव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली : सुष्मिता देव ने TMC छोड़ी, कहा, ‘आज मैं आजाद हूं. मैं हिमंत दा (असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा) को लंबे समय से जानती हूं; मैं उनसे शिष्टाचार के नाते मिलने गई थी.’

‘मुझे नहीं पता कि कौन क्या कर रहा है; साथ ही, मैं बंगाल की राजनीति में सीधे तौर पर शामिल नहीं हूं, क्योंकि मैं असम से हूं.’

---विज्ञापन---

13:37 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी से अभिषेक बनर्जी की मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी दिल्ली में 10, जनपथ पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर रहे हैं. एक दिन पहले कल मंगलवार को TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन सोनिया गांधी से मुलाकात की थी.

12:23 (IST) 10 Jun 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में मंत्रियों के विभागीय बंटवारे से पहले 18 IAS अफसरों का तबादला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में मंत्रियों के विभागीय बंटवारे से पहले 18 IAS अफसरों का तबादला कर दिया गया है. IAS जगदीश मीणा- खाद्य व आपूर्ति, IAS सुरेंद्र गुप्ता-भूमि व भूसंस्कार, IAS दुष्यन्त नरियाला-नयी दिल्ली रेसिडेंट कमिश्नर, IAS नन्दिनी चक्रवर्ती-साइंस व टेक्नोलोजी, IAS अनूप कुमार अग्रवाल-MSME विभाग में भेजे गए हैं.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय एक बार फिर नई दिल्ली जा रहे हैं. थलपति विजय आज यानी बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे. यह यात्रा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी पहली आधिकारिक दिल्ली यात्रा के लगभग दो सप्ताह बाद हो रही है. वहीं, सरकार के 12 साल पूरे होने पर दिल्ली में आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की एक बड़ी बैठक है. मीनाक्षी नटराजन मामले में चुनाव आयोग (ECI) कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ निर्वाचन सदन में आज दोपहर 12:00 बजे बैठक करेगा.

---विज्ञापन---

सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले निर्वाचित पीएम बने मोदी

नरेंद्र मोदी अब भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं. उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. बुधवार को मोदी के प्रधानमंत्री पद पर लगातार बने रहने का 4,399वां दिन है. मोदी ने 26 मई, 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और 2019 और 2024 में भी प्रचंड बहुमत से सत्ता में आए. पीएम मोदी लगातार तीन लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने वाले भारत के सबसे प्रभावशाली जननेताओं में हैं. नेहरू 13 मई, 1952 से 27 मई, 1964 तक लगातार प्रधानमंत्री रहे थे.

---विज्ञापन---

दिल्ली में आंधी पानी

राष्ट्रीय राजधानी समेत उत्तर भारत में मौसम का मिजाज मंगलवार देर शाम अचानक बदल गया. तेज धूल भरी आंधी चली और कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हुई. दिल्ली के पालम में 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी में आसमान धूल के गुबार से ढंक गया. आंधी की यह रफ्तार वर्ष 2001 के बाद से सबसे अधिक है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---