एसिडिटी से तुरंत राहत दिलाएंगे ये 5 जूस, डॉक्टर ने बताया सुबह खाली पेट करना है सेवन

Home Remedies for Acidity: अगर आपको गैस की शिकायत रहती है तो सिर्फ दवाओं पर ध्यान देने के बजाय घरेलु नुस्खों पर भी ध्यान दें. आप डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके के बताए जूस को अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं.

Home Remedies for Acidity
1 / 6
अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिससे गैस की समस्या में राहत मिल सकती है. Image Credit- Magnific

आजकल लोगों के पास अपनी हेल्थ पर ध्यान देने का भी वक्त नहीं होता. इसलिए वो कुछ भी खा लेते हैं और ज्यादा मसाले या गंदे तेल में तैयार किए गए फूड्स गैस का कारण बनते हैं. पेट में जलन, खट्टी डकारें, सीने में जलन और पेट फूलना जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं. ऐसे में अपने खानपान पर ध्यान दें और अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जिससे गैस की समस्या में राहत मिल सकती है. आप डॉक्टर शालिनी सिंह सालुंके के बताए जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिन्हें सुबह खाली पेट पीना फायदेमंद हो सकता है.

विज्ञापन

लौकी का जूस

लौकी का जूस 2 / 6

लौकी का जूस गैस से राहत दिलाने का काम करता है. लौकी के तीन-चार टुकड़े और पानी डालकर मिक्सर ग्राइंडर करें और इसमें 2 से 3 पत्ते पुदीना का पत्ते डालकर सुबह खाली पेट सेवन करें. इसे भी पढ़ें- हाई ब्लड प्रेशर शरीर के किन अंगों को कर सकता है खराब? जानिए High BP से होने वाले नुकसान

विज्ञापन

सफेद पेठे का जूस

सफेद पेठे का जूस 3 / 6

यह आपको सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन गैस की समस्या में यह जूस बहुत ही फायदेमंद है. जूस को बनाने के लिए पानी और सफेद पेठे की प्यूरी की जरूरत पड़ेगी.

काले किशमिश का पानी

काले किशमिश का पानी 4 / 6

काले किशमिश या मुनक्का का पानी भी गैस से राहत दिलाने का काम करता है. इसे बनाने के लिए एक गिलास पानी में 6 से 7 किशमिश भिगोकर रख दें और सुबह उठकर इसका सेवन करें.

विज्ञापन

सौंफ और धनिए का पानी

सौंफ और धनिए का पानी5 / 6

एक चम्मच सौंफ और एक चम्मच धनिए को पानी में डालकर रातभर भिगोकर रख दें. सुबह छिलनी की मदद से छाने और सेवन करें. ऐसा लगातार किया जा सकते हैं, जिससे गैस की समस्या से राहत मिल सकती है.

नारियल पानी

नारियल पानी6 / 6

खाली पेट चाय या कॉफी पीने के बजाय नारियल पानी पिएं. नारियल पानी पीने से पेट को बहुत ही आराम मिलता है, जिससे गैस की समस्याओं के राहत मिलती है. इसे भी पढ़ें- किन लोगों को हो सकता है कैंसर? WHO ने बताए Cancer के कारण और रिस्क फैक्टर्स

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन