'ऐसे लोगों को…', तनुश्री दत्ता को नाना पाटेकर के बेटे ने दिया करारा जवाब; जानें क्या बोले मल्हार पाटेकर

Nana Patekar Son on Tanusharee dutta controversy: दिवंगत एक्टर नाना पाटेकर के निधन के बाद एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता लगातार तीखे वार कर रही हैं. वहीं अब नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तनुश्री के विवाद पर खुलकर बात की है. चलिए जानते हैं मल्हार ने क्या कुछ कहा.

nana patekar son on tanushree dutta controversy

नाना पाटेकर के बेटे ने तनुश्री दत्ता ने दिया जवाब (Pic Credit- Screengrab)

Nana Patekar Son on Tanusharee dutta controversy: नाना पाटेकर के निधन से जहां हर कोई दुख जाहिर कर रहा है तो वहीं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता लगातार एक्टर के निधन के बाद भी तीखे वार किए जा रही हैं. एक्ट्रेस लगातार नाना पाटेकर पर विवादित बयान दे रही हैं. वहीं अब एक्टर के बेटे मल्हार पाटेकर ने इस विवाद पर खुलकर बात की है. मल्हार ने तनुश्री दत्ता को करारा जवाब देते हुए उनकी बोलती बंद कर दी है. सोशल मीडिया पर अब मल्हार का बयान काफी चर्चाओं में बना हुआ है. तनुश्री दत्ता के विवाद के साथ ही मल्हार ने पिता संग अपने रिश्तों पर भी बात की है.

विज्ञापन

तनुश्री दत्ता को दिया करारा जवाब

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ हाल ही में मल्हार ने खुलकर बात की है. इस दौरान तनुश्री दत्ता के नाम का जिक्र छिड़ा, जिसके बाद मल्हार ने तनुश्री दत्ता वाले विवाद पर भी बात की. मल्हार ने इस दौरान किसी का नाम लिए बिना ही इस मामले पर बात की. नाना पाटेकर के बेटे ने कहा कि जिस मुद्दे को उठाया जा रहा है वो कबका खत्म हो गया है. इस पर कोर्ट भी अपना फैसला सुना चुका है. इसके बाद भी लोग इस पर बात किए जा रहे हैं. ऐसे लोगों को मैं कुछ नहीं बोलना चाहूंगा. मैं उन्हें बस ये ही कहना चाहूंगा कि भगवान उनका भला करे. सच हमेशा जिंदा रहता है.

विज्ञापन

पिता संग कैसी थी बॉन्डिंग?

मल्हार ने नाना पाटेकर संग अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की. नाना पाटेकर के बेटे ने बताया कि उनके पिता से उनकी खास बॉन्डिंग थी. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अपने पैरेंट्स से ही मुश्किल समय का सामना करने की हिम्मत और ताकत भी मिली है. मल्हार ने ये भी कहा कि लोग हमारे परिवार के बारे में क्या बोलते हैं इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता. मुझे हर किसी का प्यार मिला है. हमारी फैमिली एक-दूसरे से इमोशनली कनेक्टेड है.

विज्ञापन

तनुश्री दत्ता ने लगाया था आरोप

बता दें नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने एक वीडियो जारी कर विवादित बयान दिया था. एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर के निधन को ‘ईविल डेड’ तक कह डाला था. जिसके बाद विवाद छिड़ गया था. तनुश्री दत्ता को ऑनलाइन हेट का भी सामना करना पड़ा था. बता दें तनुश्री दत्ता ने साल 2018 में नाना पाटेकर पर मीटू का आरोप लगाया था. एक्ट्रेस ने दावा किया था कि ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के सेट पर नाना पाटेकर ने उनके साथ छेड़छाड़ की थी. हालांकि नाना पाटेकर ने इन विवादों को झूठा बताया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ