IND vs NZ: 5 Updates Regarding Team India Selection New Zealand ODI Series

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर 5 बड़े अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान

Team India ODI Selection: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी है. 4 नवंबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर कुछ बड़े अपडेट सामने आए हैं.

Team India ODI Selection: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से होगी. इस सीरीज के लिए अभी टीम इंडिया का ऐलान होना बाकी है. सभी की नजर भारत के संभावित स्क्वाड पर है. इसे लेकर कुछ बड़े अपडेट सामने आए हैं. न्यूजीलैंड दौरे पर T20I सीरीज के लिए भारत ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था लेकिन वनडे श्रृंखला के लिए 15 मेंबर्स की टीम ही जा सकती है. अजीत अगरकर की विदाई के बाद प्रज्ञान ओझा के नेतृत्व वाली नई सिलेक्शन कमेटी स्क्वाड का ऐलान करेगी.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए क्या हैं बड़े अपडेट्स?

हर्षित राणा, ऋषभ पंत, प्रसिद्ध कृष्णा और हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण वनडे टीम के सिलेक्शन से बाहर हैं. पिछली सीरीज में निराश करने वाले अंशुल कंबोज और आकिब नबी को बाहर किया जा सकता है. ईशान किशन की वनडे सीरीज में वापसी हो सकती है, जिस वजह से ध्रुव जुरेल को बाहर किया जा सकता है. ऋतुराज गायकवाड़ का ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ हालिया सीरीज में प्रदर्शन निराशाजनक था. उन्हें भी बाहर किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज समाप्त होने के तुरंत बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ