दुबई में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में कई भारतीय मजदूरों समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ घायल हो गए, शुरआती जांच के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर रुके एक ट्रक से पीछे आ रही मिनीबस टकरा गई. दुर्घटना में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड मामले में अकाउंटेंट जय मिश्रा ने साकेत कोर्ट में सरेंडर करने के बाद दिल्ली पुलिस ने जय मिश्रा को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया. साकेत कोर्ट ने जय मिश्रा को 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा
दिल्ली में मौजूद पाक हाई कमिशन ने एक बयान में कहा है कि भारत से 737 तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किए गए हैं. ये वीजा 10 से 19 जून के बीच पाकिस्तान में आयोजित होने वाले वार्षिक धार्मिक समारोह में भाग लेने के लिए दिए गए हैं. समारोह गुरू अर्जुन देव जी की शहादत दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित किया जाता है।
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली : INDIA गठबंधन की बैठक के बाद RJD नेता और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “…पांच मुद्दों पर सहमति बनी है और हम सभी उन्हें उठाने के लिए एकजुट हैं…अगर बैलेट पेपर से चुनाव हुए, तो BJP के जीतने का कोई मौका नहीं होगा।”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “INDIA गठबंधन की बैठक खत्म हो गई है, जिसमें 25 पार्टियां शामिल हुईं। सभी ने अपनी राय रखी और इसके बाद हम पांच मुद्दों पर सहमत हुए। आज हमने तय किया है कि हम इन मुद्दों के लिए लड़ेंगे, उन पर काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे।”
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: INDIA गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “SIR, वोट की लूट और चुनाव में धांधली के मुद्दे पर भारत के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजने पर सहमति बनी है। यह पत्र जल्द ही भारत के मुख्य न्यायाधीश को सौंपा जाएगा। दूसरी बात, शिक्षा मंत्री के तुरंत इस्तीफे की मांग करने पर सर्वसम्मति से सहमति बनी, क्योंकि NEET और CBSE परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों युवाओं के साथ हुए धोखे के समय वे ही पद पर थे।”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में विभागों का बंटवारा कर दिया गया है. मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पास गृह और राजनीतिक, PWD (भवन और राष्ट्रीय राजमार्ग), PWD (सड़कें), बिजली, सूचना, जनसंपर्क, मुद्रण और स्टेशनरी, और अन्य कोई भी विभाग जो किसी अन्य मंत्री को आवंटित नहीं किया गया है, अपने पास रखा है.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की जान ले ली। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के विशुनपुर खुर्द गांव में सोमवार रात शराब के नशे में धुत बेटे ने पहले पत्नी की पिटाई की, फिर बीच-बचाव करने पहुंची मां को बाल पकड़कर घसीटते हुए जमीन पर पटक दिया। गंभीर चोट लगने से वृद्धा की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई, जबकि आरोपित मौके से फरार हो गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में राज्यसभा के लिए हो रहे चुनाव में बीजेपी की ओर से सतीश पूनिया और अलका गुर्जर ने अपना नामांकन पर्चा जमा कराया. राज्य विधानसभा में आकर उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के पास यह पर्चा जमा कराया. इस मौके पर बीजेपी की कई वरिष्ठ नेता और विधायक भी मौजूद थे. इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बेरवा भी उनके प्रस्तावक बने.
---विज्ञापन---
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के तुरुकडीहा गांव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक व्यक्ति ने अपनी तीन छोटी बेटियों को रात में धारदार हथियार से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी पिता नंदकिशोर यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बच्चियों की पहचान 12 वर्षीय पलवी कुमारी, रिद्धि कुमारी और सिद्धि कुमारी के रूप में हुई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के पंचायती राज मंत्री के रूप में दीपक प्रकाश की फिर से नियुक्ति को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की गई है. याचिका में कहा गया है कि प्रकाश राज्य विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं और इसलिए राज्य सरकार के किसी भी मंत्रालय में कोई पद ग्रहण नहीं कर सकते. याचिका में यह भी कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 164(4) के अनुसार एक गैर-विधायक लगातार छह महीने तक मंत्री रह सकता है, इस दौरान उसे राज्य विधानमंडल की सदस्यता प्राप्त करनी होती है.
---विज्ञापन---
देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया गठबंधन की अहम बैठक होगी, जिसमें 23 विपक्षी दल शामिल होंगे और नए दल टीवीके को शामिल करने पर फैसला हो सकता है. दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों का दिल्ली में डेरा डाले हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है और ये सांसद आज लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर सकते हैं. नए दल टीवीके को शामिल करने परभी आज फैसला हो सकता है.
तृणमूल कांग्रेस के बागी 20 सांसदों का दिल्ली में डेरा डाले हुए एक सप्ताह से अधिक का समय बीत चुका है और ये सांसद आज लोकसभा स्पीकर से मुलाकात कर सकते हैं.
---विज्ञापन---
पटना के खान सर के दोनों गार्ड की नियमित जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी. खान सर के वकील आज अग्रिम जमानत याचिका फाइल करेंगे.
---विज्ञापन---
वहीं, पश्चिम एशिया में तनाव फिर बढ़ता नजर आ रहा है. युद्धविराम की अटकलों के बीच ईरान द्वारा इस्राइल पर मिसाइलें दागे जाने की खबरों ने क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है.
---विज्ञापन---
INDIA गठबंधन की बैठक
देशभर में एनडीए शासन के खिलाफ तैयार हुए विपक्षी दलों के गठबंधन 'इंडिया' की बहुप्रतीक्षित बैठक आज (8 जून) को होनी है. इस बैठक में केंद्र की राजनीति में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ अलग-अलग राज्यों के कई दलों के शामिल होने की संभावना है. हालांकि, पिछली सभी बैठकों के मुकाबले इस बार बैठक का स्वरूप कुछ अलग दिखना तय माना जा रहा है. दरअसल, एक के बाद एक लगातार चुनाव नतीजों और सत्ता परिवर्तन की वजह से कई विपक्षी दल एक-दूसरे के ही खिलाफ नजर आने लगे हैं. ऐसे में बीते वर्षों में हुई इंडिया गठबंधन की पार्टियों की मुलाकात और चर्चा दोनों में ही परिवर्तन संभव है.
---विज्ञापन---
ईरानी सेना ने इस्राइल को दी कड़ी चेतावनी
इस्राइली सेना ने दावा किया है कि ईरान की ओर से दागी गई सभी मिसाइलों को उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने सफलतापूर्वक इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया. वहीं, ईरानी सेना ने इस्राइल को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने लेबनान पर अपने हमले नहीं रोके तो उसे और भी विनाशकारी प्रहारों का सामना करना पड़ेगा. ईरान ने आरोप लगाया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों को निशाना बनाकर और दक्षिणी लेबनान में हमले तेज करके इस्राइल ने सभी सीमाएं पार कर दी हैं.
---विज्ञापन---
आज से मौसम फिर ले सकता है करवट
सुहाने मौसम के चलते गर्मी से राहत की सांस ले रहे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के लोगों के लिए रविवार गर्मी और उमस से भरा रहा. उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कई जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज किया गया. सोमवार से मौसम फिर करवट ले सकता है और बारिश हो सकती है.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…