पाकिस्तान में हिंसा और आंतकवाद अपने चरम पर हैं. वहीं, सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक टारगेटेड बम विस्फोट में पाकिस्तानी पुलिस के एक बख्तरबंद वाहन को उड़ा दिया गया था, जिसमें सात पुलिसकर्मी मारे गए थे. जिसके बाद इस हमले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से जुड़े एक स्पेशल यूनिट के सदस्यों को एक IED के साथ टैंक जिले में गश्त लगाती पुलिस की गाड़ी को निशाना बनाते हुए देखा जा सकता है. इसमें टीटीपी सदस्यों को धमाके बाद सड़क पर पड़े पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाते हुए भी देखा गया है.
वहीं, वीडियो लमें सड़क किनारे पलटी हुई गाड़ी का क्षतिग्रस्त मलबा भी दिखाई दे रहा है. मामले को लेकर टैंक उप पुलिस प्रमुख परवेज शाह ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि रिमोट-कंट्रोल से किए गए विस्फोट के बाद पांच पुलिस कर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य की अस्पताल में मौत हो गई.
पुलिस ने कहा कि विस्फोट में मारे गए कर्मियों में एक स्टेशन हाउस ऑफिसर, एक सब-इंस्पेक्टर, तीन एलीट फोर्स के जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं.
वहीं, पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने सोमवार को एक बयान में कहा, ‘बहादुर पुलिसकर्मियों ने देश के शांतिपूर्ण भविष्य के लिए अपना बलिदान दिया.’
मिली जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में तेजी आई है, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में, जिनमें ज़्यादातर पुलिस, कानून लागू करने वाली एजेंसियों के कर्मियों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया जा रहा है.
पाकिस्तान ने अफगान तालिबान पर TTP आतंकवादियों को सुरक्षित पनाह देने का आरोप लगाया है, और कहा है कि वे पाकिस्तान में टारगेट पर हमले की योजना बनाने के लिए अफगान जमीन का इस्तेमाल करते हैं. काबुल ने इन आरोपों से इनकार किया है, और कहा है कि पाकिस्तान की सुरक्षा एक अंदरूनी समस्या है.
पिछले साल अक्टूबर में सीमा पर हुई झड़पों के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान एक नाज़ुक संघर्ष विराम की स्थिति में हैं, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए थे. यह 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से उनकी सबसे बड़ी लड़ाई थी.
संबंधित खबरें
अल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 hr agoनेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
3 hrs agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
5 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
5 hrs agoLIVE: सुप्रीम कोर्ट तक INDIA ब्लॉक मार्च शुरू, राहुल गांधी कर रहे नेतृत्व
7 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
8 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
17 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
20 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
21 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines