55 Chinese sailors dead after submarine caught in trap: चीन की परमाणु पनडुब्बी एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, चीनी सैनिक ब्रिटिश जहाजों पर घात लगाने की फिराक में थे। हालांकि, इनके साथ उल्टा ही गया है, जिस जाल में ये अपने दुश्मन को फंसाना चाह रहे थे खुद ही फंस गए। इसके चलते पनडुब्बी पीले सागर में डूब गई और 55 सैनिकों की मौत हो गई। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी ऐसा ही हादसा होने की खबर सामने आई थी। बता दें कि ये घटना 21 अगस्त हो हुई थी।
55 PLA सैनिकों की मौत
ब्रिटेन की सीक्रेट रिपोर्ट के अनुसार, आशंका है कि चीनी परमाणु पनडुब्बी का ऑक्सीजन सिस्टम फेल होने की वजह से उसमे जहर फैल गया था। इसके चलते उनकी मौत हो गई। चीनी पीएलए नौसेना की पनडुब्बी ‘093-417’ में कप्तान, 21 अधिकारी और 33 अन्य सैनिक मौजूद थे। हालांकि, चीन ने आधिकारिक तौर पर इस बात से इनकार किया है कि यह घटना हुई थी और बीजिंग ने कथित तौर पर अपनी फंसी हुई पनडुब्बी के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता का अनुरोध करने से भी इनकार कर दिया था।
21 अगस्त को हुआ था हादसा
यूके की रिपोर्ट के अनुसार, ये भयानक हादसा 21 अगस्त को 8.12 बजे हुआ, जिसके परिणामस्वरूप 55 चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई। इसमें 22 अधिकारी, 7 अधिकारी कैडेट, 9 छोटे अधिकारी, 17 नाविक मौजूद थे। मृतकों में कप्तान कर्नल जू योंग-पेंग भी शामिल हैं। हमारी समझ से एक सिस्टम के कारण हाइपोक्सिया मौतें हुई हैं, जिससे पनडुब्बी में खराबी आई थी।
पनडुब्बी का ऑक्जीजन सिस्टम खराब होने से हुई मौत
साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि पनडुब्बी अमेरिकी और सहयोगी पनडुब्बियों को फंसाने के लिए चीनी नौसेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाले एक जाल और लंगर उलझ गई। इसके चलते पनडुब्बी का सिस्टम फेल हो गया, जिससे जहाज की मरम्मत और सतह पर आने में छह घंटे लग गए। भयावह हादसे के बाद जहाज पर ऑक्सीजन सिस्टम ने चालक दल को जहर देने का काम किया।
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
7 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
8 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
10 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
11 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
12 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
15 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
17 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
17 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
18 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines