दुनिया का इकलौता ऐसा स्थान, जहां मिलती हैं पांच नदियां

क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसा भी एक स्थान है जहां एक साथ पांच नदियां मिलती हैं? जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना! यह जगह बेहद खास है क्योंकि यहां प्रकृति ने एक अद्भुत नजारा बनाया है। आज हम आपको एक ऐसे ही स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पांच अलग-अलग नदियां एक साथ मिलती हैं। यह जगह न सिर्फ प्राकृतिक रूप से खूबसूरत है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं इस अनोखे संगम के बारे में…

river

river

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में स्थित पंचनदा, दुनिया का इकलौता ऐसा स्थान है जहां पांच नदियों का संगम होता है। चंबल, यमुना, क्वारी, सिंधु और पहुज नदियों का यह संगम एक खास धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व रखता है।

river

विज्ञापन

 

धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व

पंचनदा का महत्व केवल प्राकृतिक ही नहीं बल्कि धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से भी है। यहां कार्तिक पूर्णिमा पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान से लाखों श्रद्धालु आते हैं।

विज्ञापन

Pachnada

महाभारतकालीन इतिहास

विज्ञापन

पंचनदा का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा हुआ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि पांडवों ने अपने अज्ञातवास का कुछ समय यहां बिताया था, जिससे इस स्थान का ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व और बढ़ जाता है।

Pachnada

विज्ञापन

महाकालेश्वर मंदिर का महत्व
पंचनदा में स्थित महाकालेश्वर मंदिर एक प्राचीन धार्मिक स्थल है, जो लगभग 800 ईसा पूर्व का बताया जाता है। यह मंदिर साधु-संतों के लिए विशेष आस्था का केंद्र है और यहां भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र की प्राप्ति के लिए महेश्वरी की पूजा की थी।

Pachnada

विज्ञापन

पर्यटन स्थल के रूप में विकासित हो

स्थानीय लोगों की लंबे समय से यह मांग रही है कि पंचनदा को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में डेवलप किया जाए। हालांकि, अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

विज्ञापन

Pachnada

प्राकृतिक और भौगोलिक चुनौतियां
पंचनदा की भौगोलिक स्थिति कठिन और चुनौतीपूर्ण है, जिस कारण इसे अन्य तीर्थस्थलों जैसी प्रसिद्धि नहीं मिल पाई है। यहां का बीहड़ क्षेत्र इसे एक दुर्गम तीर्थ स्थल बनाता है।

विज्ञापन

Pachnada

बाबा मुकुंदवन की तपस्थली
पंचनदा का एक और प्राचीन स्थल बाबा मुकुंदवन की तपस्थली के रूप में जाना जाता है। कहा जाता है कि संवत 1636 में गोस्वामी तुलसीदास यहां आए थे और बाबा मुकुंदवन ने उन्हें यमुना की तेज धार पर चलकर पानी पिलाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ