---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

दुबई में बड़ा सड़क हादसा, खराब ट्रक से पीछे से टकराई मिनीबस; कई भारतीय मजदूरों की मौत

दुबई पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, एक ट्रक में अचानक कुछ खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से वह आगे नहीं बढ़ सका और सड़क के बीच में ही रुक गया. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक मिनीबस खुद को संभाल नहीं पाई और सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी.

---विज्ञापन---

दुबई के एमिरेट्स रोड पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में कई भारतीय मजदूरों की मौत हो गई. हादसा तब हुआ जब मजदूरों को ले जा रही एक मिनीबस, सड़क के बीचों-बीच खराब खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई. दुबई पुलिस के मुताबिक, इस दिल दहला देने वाली टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।

ट्रक में पीछे से आ घुसी मिनीबस

दुबई पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, एक ट्रक में अचानक कुछ खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से वह आगे नहीं बढ़ सका और सड़क के बीच में ही रुक गया. इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक मिनीबस खुद को संभाल नहीं पाई और सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी. मिनीबस में सवार सभी लोग मजदूर थे जो काम के सिलसिले में जा रहे थे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश के स्टील प्लांट में 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख; मुआवजे का किया ऐलान

लापरवाही बनी हादसे की वजह

दुबई पुलिस में जनरल डिपार्टमेंट ऑफ ट्रैफिक के डायरेक्टर ब्रिगेडियर जुमा सालेम बिन सुवैदान ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए एक बयान जारी किया है. उन्होंने बताया, ‘शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि बस चालक कथित तौर पर सड़क पर ध्यान देने और आगे चल रहे वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम रहा. इसी लापरवाही के चलते बस सीधे आगे खड़े ट्रक से टकरा गई.’

---विज्ञापन---

प्रशासन ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच अभी भी जारी है और पूछताछ पूरी होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी.

यह भी पढ़ें : दामाद के स्वागत के लिए लाई गई 5 ग्राम की सोने की अंगूठी ने ली बेजुबान की जान

---विज्ञापन---

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने जताया दुख

इस भीषण हादसे की खबर मिलते ही दुबई में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास तुरंत एक्शन में आ गया हैं. दूतावास ने इस त्रासदी में जान गंवाने वाले भारतीय नागरिकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए वाणिज्य दूतावास ने कहा, ‘दुबई में हुए इस दुखद सड़क हादसे से हमें गहरा दुख हुआ है, जिसमें कई भारतीय मजदूरों की जान चली गई है.’

घायलों की मदद के लिए अस्पताल पहुंचे भारतीय अधिकारी

भारतीय मिशन ने इस बात की पुष्टि की है कि उनके वरिष्ठ अधिकारी घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे, जहां घायल मजदूरों का इलाज चल रहा है. भारतीय अधिकारी घायल नागरिकों को हर संभव चिकित्सा सहायता सुनिश्चित कराने के लिए स्थानीय दुबई प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन के साथ लगातार संपर्क में हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 08, 2026 11:20 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola