1200 Year Old Grave: पेरू देश की राजधानी लीमा में 1200 साल पुरानी कब्र मिली है, जिसके अंदर एक शख्स के अवशेष भी हैं। 30 जुलाई 2025 को लीमा में गैस पाइपलाइन बिछ़ाने के लिए की जा रही खुदाई के दौरान यह कब्र एक प्राचीन मकबरे के पास मिली। एक आर्कियोलॉजिस्ट ने इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी रायटर को क्रब के बारे में बताया और एक वीडियो भी एजेंसी के साथ शेयर किया। इस कब्र को पूर्व हिस्पैनिक कब्रिस्तान का हिस्सा बताया जा रहा है।
एक घर के मेन गेट के पास मिली कब्र
रायटर की रिपोर्ट के अनुसार, गैस वितरण कंपनी कैलिडा के आर्कियोलॉजिस्ट जोस पाब्लो अलियागा ने कहा कि पेरू की राजधानी लीमा के उत्तरी इलाके में गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए श्रमिक खुदाई कर रहे थे। इस दौरान एक घर के मेन गेट से मात्र 3 मीटर (6.6 फीट) की दूरी पर एक रेजिडेंशियल रोड मिली, जिसके नीचे कब्र थी। इसके अंदर मिट्टी के बर्तनों के साथ कपड़े में लिपटे एक व्यक्ति के अवशेष थे। पिछले महीने भी ऐसी ही एक व्यक्ति के अवशेष मिले थे।
चान्के संस्कृति का दफन स्थल हो लीमा
अलियागा ने बताया कि सबूतों से पता चलता है कि जिस इलाके में खुदाई हो रही है, वह लगभग 1200 साल पुरानी चान्के संस्कृति का दफन स्थल हो सकता है। उन्होंने समुद्र में मछली पकड़ने वाली मानव सभ्यता की ओर इशारा किया, जो अपने कपड़ों और चीनी मिट्टी के बर्तनों के लिए प्रसिद्ध है। खुदाई करते समय शायद पूर्व-हिस्पैनिक कब्रिस्तान मिल रहा है, क्योंकि इस इलाके से कुछ ही दूरी पर पिछले महीने कंपनी के कर्मचारियों ने एक महिला के अवशेष खोजे थे, जो 900 साल पुराने बताए जा रहे हैं।
बता दें कि पेरू की 10 लाख की आबादी वाली राजधानी लीमा के चारों ओर 400 से ज्यादा जगह ऐसी हैं, जो सदियों पुरानी हैं। कैलिडा ने पिछले 20 साल में 2200 से ज़्यादा ऐसी जगह तलाशी हैं, जिनमें से ज्यादातर चान्के संस्कृति से जुड़ी हैं।
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
6 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
11 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
17 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
18 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
20 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
20 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
21 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
21 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines