Zimbabwe cricket team (1)
विज्ञापन

VIDEO: जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 10 वर्ल्ड रिकॉर्ड कर दिया चकनाचूर, इन खिलाड़ियों ने मचाई तबाही

Gambia vs Zimbabwe: गाम्बिया के खिलाफ जिम्बाब्वे ने टी-20 इंटरनेशल क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर बना कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इस मैच में कई विश्व रिकॉर्ड चकनाचूर हो गए।

Gambia vs Zimbabwe: 23 अक्टूबर को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा। आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप रीजनल क्वालीफायर मुकाबले में गाम्बिया के खिलाफ जिम्बाब्वे ने बड़ा कारनामा कर दिया। जिम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया। जिम्बाब्वे ने इस मैच में 344 रन बनाए थे। इसके साथ इस टीम ने 10 नए वर्ल्ड रिकॉर्ड को अपने नाम भी कर लिया।

जिम्बाब्वे ने नेपाल और भारत को सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया। नेपाल ने 20 ओवर में इससे पहले 314 रन बनाए थे। इसके अलावा भारत ने 297 रन बनाए थे। वहीं जिम्बाब्वे ने अपनी पारी में 27 छ्क्के भी लगाए। इस मैच में सिकंदर रजा ने 43 गेंदों में 133 रनों की पारी खेली थी। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ