हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: 587 रन बनाकर भी हार जाएगी टीम इंडिया? यह आंकड़े देख घूम गया कप्तान शुभमन गिल का सिर!

IND vs ENG: पहली पारी में 587 रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया का खेमा टेंशन में है। इंग्लैंड के बेमिसाल रिकॉर्ड ने कप्तान गिल का सिरदर्द बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
IND vs ENG

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है। पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल द्वारा खेली गई 269 रनों की यादगार पारी के बूते टीम इंडिया ने 587 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल और रविंद्र जडेजा का भी बल्ला खूब बोला। यशस्वी ने 87 तो जडेजा ने 89 रनों की दमदार पारी खेली।

हालांकि, 587 रन बनाने के बावजूद टीम इंडिया को हार का डर सता रहा है। दरअसल, साल 2022 के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ जिस भी टीम ने एक पारी में 550 से ज्यादा रन बनाए हैं उसे हार का ही मुंह देखना पड़ा है। साल 2022 में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 579 रन बनाए थे, लेकिन नतीजा इंग्लिश टीम के पक्ष में गया था। वहीं, इसी साल न्यूजीलैंड भी 553 रन बनाने के बावजूद हार गई थी। 2024 में पाकिस्तान ने 556 रन एक पारी में जड़े थे, लेकिन फिर भी टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola