हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पिता का सपना अधूरा, बेटे ने कर दिया पूरा, जानें कौन हैं सुपरस्टार आरोन जॉर्ज?

Who Is Aaron George: भारतीय अंडर-19 टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले आरोन जॉर्ज अब सुपरस्टार बन चुके हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी. आइए जानते हैं कौन हैं आरोन जॉर्ज?

विज्ञापन

Aaron George: भारतीय अंडर-19 टीम और साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज में भारत की ओर से आरोन जॉर्ज ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी. उन्होंने आखिरी मैच में भी शतकीय पारी खेली थी और वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर 200 से अधिक रनों की साझेदारी निभाई थी. आरोन के पिता का नाम ईसो वर्गीज है. ईसो वर्गीज का सपना क्रिकेटर बनने का था, लेकिन घरवालों से सपोर्ट न मिलने की वजह से वह क्रिकेटर नहीं बन पाए. हालांकि उनके बेटे आरोन ने पिता का सपना पूरा कर दिखाया और भारत के लिए अंडर-19 में शानदार प्रदर्शन किया. 19 साल के आरोन जॉर्ज ने अब तक भारत के लिए 7 यूथ वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 61.83 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 371 रन बनाए हैं. जॉर्ज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 118 रन बनाए थे. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया को लगा जोर का झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ पहले 3 T20I मैचों से बाहर

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola