हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कहां लाइव देख पाएंगे वैभव सूर्यवंशी का अगला मुकाबला? 9 जून को को श्रीलंका के खिलाफ मचाएंगे धमाल

IND A vs SL A: आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार प्रदर्शन को देखकर सभी फैंस बहुत ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं. ऐसे में वो वैभव के अगले मुकाबले के बारे में भी सभी जानकारी जानना चाहते हैं. सबसे बड़ा सवाल उस मुकाबले के लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ा हुआ है.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi

IND A vs SL A: आईपीएल 2026 में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के कारण वैभव सूर्यवंशी हर तरफ छाए हुए हैं. सूर्यवंशी अब अगला मुकाबला इंडिया ए के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस ट्राई सीरीज में इंडिया ए के साथ श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीम भी खेलने वाली है. ऐसे में वैभव पर सभी की नजरें रहने वाली है. सभी फैंस इस 15 वर्षीय उभरते हुए सुपरस्टार को लाइव देखना चाहते हैं. जिसके कारण ही 9 जून को होने वाले मैच को लाइव कहां देखें, ये फिलहाल सबसे बड़ा सवाल है. 

कहां देखें वैभव सूर्यवंशी का अगला मुकाबला? 

इंडिया ए के इस ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को खेला जाएगा. जिसमें इंडिया ए की भिड़ंत होस्ट नेशन  श्रीलंका ए से होने वाली है. इस मुकाबला दाम्बुला में खेला जाने वाला है. इस मुकाबले को फैंस जिओहॉटस्टार और सोनी लिव पर नहीं देख जाएंगे. वैभव सूर्यवंशी के इस मुकाबले का आनंद फैंस फैनकोड के ऐप और वेबसाइट पर ही देख सकते हैं. इस सीरीज में कई आईपीएल के सुपरस्टार नजर आने वाले हैं. जिसमें तिलक वर्मा इंडिया ए की कप्तानी करने वाले हैं. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को चयनकर्ताओं ने उपकप्तान बनाया है. प्रियांश आर्या और अंशुल कंबोज भी इस सीरीज में नजर आने वाले हैं. 

ये भी पढ़ें: ICC रैंकिंग में शुभमन गिल को हुआ बड़ा नुकसान, बिना खेले ऋषभ पंत की हुई बल्ले-बल्ले

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola