हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने गए ये 4 दिग्गज हुए रणजी में ढेर, क्या होगा टीम इंडिया का हाल?

Champions Trophy 2025:भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में संघर्ष करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: टीम इंडिया को आने वाले समय में चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेना है। इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में खेल कर टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी अपनी फॉर्म को हासिल करने की कोशिश में लगे हुए हैं। वहीं, चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने गए 4 खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं।

इस लिस्ट में पहला नाम रोहित शर्मा का है। जम्मू-कश्मीर के खेले गए मैच की पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में उन्होंने 28 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल भी इस मुकाबल में कुछ खास नहीं कर पाए और दोनों पारियों में सिर्फ 4 और 26 रन ही बना सके। इसके बाद अगर श्रेयस अय्यर की करें तो उन्होंने दूसरी पारी में 17 रन और पहली पारी में 11 रन बनाए थे। पंत भी सौराष्ट्र के खिलाफ पहली पारी में महज 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने दूसरी पारी में 26 गेंदों का सामना करते हुए 17 रन बनाए थे। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola