हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: रोहित शर्मा को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, इस सीरीज से हो सकते हैं बाहर

IND vs ENG: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वो इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

विज्ञापन

IND vs ENG: टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को इग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। ये सीरीज भारत में ही खेली जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। वहीं, बुमराह वनडे और टी20 दोनों सीरीज का हिस्सा नहीं बनाएंगे।

स्पोर्ट्स तक के अनुसार मैनेजमेंट के चलते भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस सीरीज का हिस्सा नहीं बनेंगे। बुमराह के अलावा कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली भी वनडे सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारी के लिए ये टीम इंडिया की आखिरी वनडे सीरीज होगी। इस सीरीज में टीम मैनेजमेंट युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकता है। अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola