हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: लोन की किस्त नहीं चुकाई तो बैंक वाले उठा ले गए बीवी, 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

UP News: यूपी के झांसी में एक शख्स को लोन की किस्त नहीं चुकाना इतना भारी पड़ा कि बैंकवाले उसकी बीवी को उठाकर ले गए। इसके बाद शख्स ने डायल 112 पर फोन किया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
इसी ब्रांच में शख्स की पत्नी को बंधक बनाकर रखा गया (Pic Credit-News24)

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के झांसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर मोंठ थाना क्षेत्र में बैंककर्मियों ने लोन नहीं चुकाने पर शख्स की पत्नी को बंधक बना लिया। इतना ही नहीं बैंक ने महिला को पांच घंटे तक बैंक की शाखा में बिठाए रखा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को बंधक से छुड़ाया।

मामले में पीड़ित शख्स ने बताया कि मैं बैंक की किस्त जमा नहीं कर पाया ऐसे में बैंक ने दोपहर 12 बजे मेरी पत्नी का जबरन बैंक में बैठाकर रखा। इसके बाद बैंककर्मियों ने कहा कि लोन की राशि नहीं चुकाने तक उसे नहीं छोड़ा जाएगा। युवक ने बताया कि उसने कई बार पत्नी को छोड़ने की गुहार लगाई लेकिन बैंककर्मी पत्नी को छोड़ने पर रिहा नहीं हुए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola