UP T20 League 2024

Video: UP T20 League में कांटेदार हुई प्लेऑफ की जंग, 4 टीमों में छिड़ी लड़ाई

UP T20 League 2024: यूपी टी20 लीग में युवा खिलाड़ियों का धमाल देखने को मिल रहा है। अब जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्लेऑफ की जंग भी काफी रोमांचक होती हुई दिखाई दे रही है।

UP T20 League 2024: यूपी टी20 लीग 2024 टूर्नामेंट अब अपने आखिरी चरण में पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है। अब प्लेऑफ की जंग भी काफी रोमांचक होती हुई दिखाई दे रही है। फिलहाल एक टीम प्लेऑफ के लिए पक्की दिखाई दे रही है। जी हां हम बात कर रहे हैं रिंकू सिंह की टीम मेरठ मावेरिक्स की। इस टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी शानदार रहा है। रिंकू सिंह भी इस सीजन कमाल की कप्तानी के साथ-साथ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

फिलहाल प्वाइंट टेबल में मेरठ मावेरिक्स की टीम पहले नंबर पर बनी हुई है। अब प्लेऑफ के लिए 3 खाली जगह के लिए 4 टीमों में जंग छिड़ती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा नोएडा किंग्स टीम का प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल माना जा रहा है। बीते दिन कानपुर सुपरस्टार्स और गोरखपुर ने अपने-अपने मैच जीते थे। जिसके चलते प्वाइंट टेबल में हलचल देखने को मिली है।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ