Cricket News (67)

नेपाल ने बना दिया World Record, महिला क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

नेपाल महिला टीम ने भुटान महिला टीम के खिलाफ बड़ा उलटफेर कर दिया. इसी के साथ नेपाल का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

मलेशिया के मंटिन में ACC प्रीमियर कप के दौरान नेपाल और भूटान के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में नेपाल की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों ने इतिहास रच दिया. भूटान की महिला क्रिकेटर रित्शी चोदेन महिला इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में टाइम आउट होने वाली पहली बल्लेबाज बन गईं.

विज्ञापन

इस तरह नेपाल महिला क्रिकेट टीम किसी बल्लेबाज को टाइम आउट का शिकार करने वाली पहली टीम बन गई. भूटान की बल्लेबाजी के दौरान ये घटना घटी. नेपाल ने भूटान को इस मैच में 114 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में भूटान बल्लेबाजी के लिए उतरी. सलामी बल्लेबाज न्गावांग चोदेन बिना खाता खोले आउट हो गईं. इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरीं रित्शी चोदेन मैदान पर जाकर पहले अंपायर से बात करने लगी. टाइम आउट का ध्यान देते हुए नेपाल ने अपील की और रित्शी को पवेलियन लौटना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ